इटावा:अन्नू चौरसिया:-इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फूलों की होली खेली, सैफई में अक्सर फूलों की होली खेली जाती है इस फूलों की होली की परंपरा को समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने शुरू कराई थी इस होली के मौके पर सैफई में होली खेलने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं वहीं इस मौके पर फाग का भी आयोजन किया गया इस होली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव,शिवपाल सिंह यादव समेत पूरा परिवार एक मंच पर होली खेलता हुआ नजर आया है।
UP By Election 2024: समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बेईमान अफसरों को चेतावनी दी है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो ऐसे अधिकारियों का नाम लाल रंग की स्याही से लिखकर रख लें. जब हमारी सरकारी आएगी तो सबका हिसाब-किताब हो जाएगा. वीडियो देखें
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान मंगलवार को चचा भतीजा पर चर्चा देखने को मिली. सीएम योगी आदित्यनाथ ने चाचा शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष न बनाए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला. वहीं लोकसभा में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा.
विधानसभा में CM योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय से कहा- आपने चचा को गच्चा दे ही दिया, चचा बेचारा हमेशा ही ऐसे ही मार खाता है, उनकी नियति ही ऐसी है क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है. शिवपाल यादव ने कहा, तीन साल आपके संपर्क में रहा आपने भी गच्चा दिया, 2027 में समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी और मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं कि आपके डिप्टी सीएम 2027 में आपको फिर से गच्चा देंगे, सदन में लगे ठहाके
Taal Thok Ke: यूपी बीजेपी के अंदर चल रही उठापटक और अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच अब सपा नेता शिवपाल की एंट्री हो गई है। केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य बड़बोले नेता हैं। उन्हें जो विभाग दिया गया है, उसे वह संभाल नहीं पा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केशव को खिलौना दे दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद तो सांसद बनकर दिल्ली आ चुके हैं, लेकिन उनकी नई दुविधा ये है कि यूपी विधानसभा में अपनी जगह नेता प्रतिपक्ष किसे बनाएं। 2024 के चुनाव में PDA फॉर्मूले पर चलने वाले अखिलेश यादव अब इस पसोपेश में हैं कि अपनी सीट पर दलित को बिठाएं या किसी गैर यादव ओबीसी को?
इसके पहले समाजवादी पार्टी ने रविवार को 7 प्रत्याशियों की अपनी 10वीं सूची जारी की. इसमें जौनपुर से पूर्व परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है.
Lok Sabha Election 2024: बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने आखिरकार मैदान छोड़ने दिया है. अब यहां से उनके बेटे आदित्य यादव चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने रविवार को चुनावी सभा में इसकी घोषणा की. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने इस पर मुहर भी लगा दी है. वीडियो देखें
Akhilesh Yadav Family Holi Video: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इटावा के सैफई में अपने परिवार संग फूलों की होली खेली. इस दौरान पत्नी डिंपल यादव के अलावा चाचा शिवपाल यादव, राम गोपाल यादव भी मौजूद रहे. होली समारोह में चाचा शिवपाल होली के फाग गाते हुए नजर आए.
UP Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी पर सौगातों की बरसात हो रही है. इसी कड़ी में सीएम योगी ने उन्नाव, बरेली और फर्रुखाबाद में अपना पिटारा जनता के लिए खोल दिया. यहां सीएम ने करोड़ों की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने चुनाव में बीजेपी के लिए वोट मांगे तो वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा.
Guddu Jamali Joined SP: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है. बसपा विधानमंडल के नेता रहे गुड्डु जमाली ने बपसा छोड़ अब समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया. लखनऊ में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.
Shivpal Yadav Video: अब डिंपल यादव के बाद जयंत चौधरी के बीजेपी जॉइन करने को लेकर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा है कि जयंत चौधरी कहीं नहीं जाएंगे. बीजेपी अफवाह फैला रही है. वो गठबंधन के साथ हैं. उन्होंने आगे ये भी कहा कि 11 फरवरी को हम अयोध्या नहीं जाएंगे. हम बाद में जाएंगे रामलला के दर्शन करने. देखिए ये वीडियो.
UP Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय लोकदल के नेता जंयत चौधरी के NDA के साथ जाने के दावों के बीच शिवपाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है. शिवपाल यादव ने इन खबरों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि वो कहीं भी नहीं जा रहे.
Ayodhya Karsevak Firing Incident: मुलायम सिंह यादव ने अपने शासनकाल में अयोध्या में कारसेवकों पर फायरिंग क्यों करवाई थी, इसका राज उनके छोटे भाई और सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने 33 साल बाद खोला है.
Loksabha Election 2024: इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सपा के संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे तो तो वहीं शिवपाल यादव आजमगढ़ से लड़ेंगे. वीडियो में देखें कि सपा के बाकी दिग्गज कहां-कहां से चुनाव लड़ेंगे.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी (SP) ने अपनी कमर कस ली है. जौनपुर में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने 2024 के चुनाव में सपा की बड़ी जीत का दावा किया है.
यूपी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के निजी सचिव को हिरासत में ले लिया है. इस बात की जानकारी मिलते ही शिवपाल यादव लखनऊ के गौतमपल्ली थाने पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सचिव अंकुश की गाड़ी से यूपी पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया. इस पूरे मामले पर समाजवादी नेता ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
UP Bypolls 2023: समाजवादी पार्टी ने छानबे सीट के उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है... 40 स्टार आजम खान का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब है...छानबे विधानसभा सीट राहुल कोल का निधन होने की वजह से खाली हुई है...
कानपुर रेडीमेड होजरी कॉम्प्लेक्स में आग में 2500 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जायजा लेने पहुंचे.पीड़ित व्यापारियों को दिया मदद का भरोसा. मार्केट शिफ्ट करने पर भी चल रहा विचार. आग से करीब 2500 करोड़ का नुकसान
Sahkari Samati Chunav 2023 : निकाय चुनाव से पहले राज्य में बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी सहकारी समितियों के चुनाव में आमने सामने हैं. दोनों दल इस चुनाव को जमीनी स्तर पर अपनी पैठ मजबूत करने का मौका मान रहे हैं.
UP Politics on Potato Price : यूपी में आलू की बंपर पैदावार के बाद किसानों को फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं. इतना ही नहीं कोल्ड स्टोरेज में किसानों को अपनी फसल रखने की जगह भी नहीं मिल रही है. आलू की फसल को लेकर किसानों की परेशानी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने सरकार को निशाने पर लिया है. इसके बाद यूपी में आलू के दाम को लेकर सियासत गरमा गई है.
Kanpur Dehat Viral Video : कानपुर देहात में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मां बेटी की जलकर मौत के मामले में दावे और आरोपों के बीच एक वीडियो सामने आया है. इसमें वीडियो में महिला चीखते चिल्लाते हुए दरवाजा बंद करते दिखती है.महिला सिपाही दरवाजा खुलवाते हैं और अंदर आग का गुबार देखते हैं.