Advertisement
trendingNow1527208

Airtel ने लॉन्च किया 597 रुपये का शानदार प्रीपेड प्लान, जानें क्या है खास

यह प्लान केवल एयरटेल फीचर फोन के नये यूजर्स के लिए है. फोन खरीदने के 30 दिनों के भीतर इस प्लान को अवेल किया जा सकता है.

10जीबी डेटा भी दिया जा रहा है. (फाइल)
10जीबी डेटा भी दिया जा रहा है. (फाइल)

नई दिल्ली: एयरटेल (Airtel) ने अपने फीचर फोन कस्टमर्स के लिए 597 रुपये का शानदार प्लान लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे 'मेरा नया फीचर फोन' नाम दिया है. इस प्लान की वैलिडिटी 168 दिनों की है. इस दौरान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा है. इस दौरान कस्टमर्स को 10जीबी डेटा भी दिया जा रहा है.

यह प्लान केवल एयरटेल फीचर फोन के नये यूजर्स के लिए है. फोन खरीदने के 30 दिनों के भीतर इस प्लान को अवेल किया जा सकता है. Airtel IMEI नंबर देख कर प्लान को एक्टीवेट कर देगा. अगर कोई क्राइटेरिया को मीट नहीं करता है तो प्लान की वैलिडिटी घटकर 140 दिन हो जाएगी. यह केवल बिहार, वेस्ट बंगाल, ओडिशा, यूपी-ईस्ट, यूपी-वेस्ट, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश सर्कल के लिए लागू है.

Airtel ने लॉन्च किया धांसू प्लान, 2GB रोजाना डेटा और 4 लाख का फ्री इंश्योरेंस

Add Zee News as a Preferred Source

ऊपर लिखे सर्कल को छोड़कर बाकी सर्किल पर वैलिडिटी 112 दिनों की होगी. इस दौरान 10जीबी डेटा मिलेगा. हर महीने 300 SMS मिलेंगे जो 28 दिनों पर रिन्यू हो जाएगा.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news