Darbhanga District Foundation Day: दरभंगा समाहरणालय परिसर में गुरुवार को जिले का 152वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. डीएम कौशल कुमार ने 152 कैंडल जलाकर और केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. पूरे परिसर को सतरंगी लाइटों और आकर्षक रंगोली से सजाया गया, जिससे उत्सव का माहौल बना रहा. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दरभंगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध रहा है और प्रशासन जनकल्याण-विकास के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि दरभंगा जिला की स्थापना 1 जनवरी 1875 को हुई थी. रिपोर्ट: मुकेश कुमार
Darbhanga News: बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार हो गए. बताया जा रहा है कि गार्ड पर हमला कर 12 बच्चे दीवार फांद कर भाग गए. पुलिस अब तक 5 को पकड़ कर वापस ले आई है. 7 अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार है.
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा में एक चुनावी सभा को खिताब करते हुए भाजपा सांसद अशोक कुमार ने फिर कहा है कि मुस्लिम वोटर्स अगर मोदी या NDA गठबंधन को वोट नहीं करते हैं, तो सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ छोड़ दे. साथ ही उन्होंने दरभंगा को पाकिस्तान की सीमा बताया.
Darbhanga News: दरभंगा में बीजेपी के प्रचार वाहन में तोड़फोड़ की घटना घटी है. केवटी विधानसभा के मुरारी मोहन झा के प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ किया गया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप कि प्रचार गाड़ी में राजद पार्टी के चुनाव गीत बजाने को लेकर विवाद हुआ. वहीं, मौके पर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना केवटी विधानसभा क्षेत्र के दड़ीमा गांव की है.
Maithi Thakur First Reaction: बिहार में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है. ऐसे में मैथिली ठाकुर के चुवाल लड़के की चर्चा भी चल रही है. मैथिली ठाकुर ने बीजेपी नेताओं से मुलाकात की और बिहार के विकास को लेकर लंबी बातचीत भी चली. मैथिली ठाकुर का पहला रिएक्शन इस मामले पर सामने आया है. मैथिली ठाकुर ने कहा कि‘मैं अपने गांव के क्षेत्र…’, आप भी देखिए.
Communal Poster in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रज़ा चौक पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाकर इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. पुलिस ने ऐसे बैनर और पोस्टरों को जब्त कर तुरंत हालात को नियंत्रित कर लिया है. बिहार में इस वक़्त चुनाव का मौसम है.. ऐसे में ये सवाल उठना लाजिमी है कि ऐसे नफरती नारे लगाकर कौन फायदा उठाना चाह रहा है ?
Bihar News: दरभंगा के सी.एम. आर्ट्स कॉलेज में पीजी द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ने वाली छात्रा मोनिका 27 जून को सुबह अपने घर से निकलकर ट्रेन से दरभंगा कॉलेज पहुंचती है, लेकिन उसके बाद से गायब है. पुलिस मोनिका की तलाश कर रही है.
Places To Visit in Darbhanga: दरभंगा बिहार का 5वां सबसे बड़ा शहर है, इसका शाब्दिक अर्थ है 'द्वार बंग' या 'दरी बंग' यानी 'बंगाल का दरवाजा' (Door of Bengal). ये टूरिज्म के परफेक्ट प्लेस है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत भारत के कोने-कोने तक के लिए यहां से ट्रेनें चलती है. इसके अलावा यहां एयरपोर्ट भी मौजूद है जो सैलानियों के लिए आसान गेटवे बनाता है. आइए जानते हैं कि दरभंगा के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशंस कौन-कौन से हैं.
गाड़ी संख्या 04071 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल 20 मई, 2025 से 11 जुलाई 2025 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को दरभंगा से 15 बजकर 00 मिनट से खुलकर 16 बजकर 30 मिनट पर समस्तीपुर पहुंचेगी. सहरसा से वापसी में ट्रेन संख्या 04057 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 21 मई, 2025 से 12 जुलाई, 2025 तक हर बुधवार और शनिवार को चलेगी.
Sanjay Jha News: संजय झा ने दरभंगा में फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर कहा कि बिहार की संस्कृति को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करने का यह प्रयास सराहनीय है. हम इस फिल्म की शानदार सफलता की कामना करते हैं.
Darbhanga Mayor on Holi and Juma: दरभंगा की मेयर अंजुम आरा का बयान काफी वायरल हो रहा है. उनका कहना है कि जुमा के मद्देनजर होली को कुछ घंटों के लिए रोक देना चाहिए.
बिहार से महाकुंभ स्नान करने जाने वाले भक्तों के लिए 25 जनवरी, 2025 दिन शनिवार सबसे खास था. इस दिन दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चली, जिससे 4500 यात्री सीधे प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए.
Darbhanga News: संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हमेशा से यह इच्छा रही है कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिले. यहां से उड़ान सेवाओं की शुरुआत 8 नवंबर 2020 को हुई थी.
Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 11 जनवरी दिन शनिवार को प्रगति यात्रा के क्रम में दरभंगा जिला पहुंच रहे हैं. जहां वे करोड़ों रुपए के लागत से कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण करेंगे.
Harahi Pokhar : नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री का 11 जनवरी को प्रस्तावित दौरा है, जिसके लिए नगर निगम तेजी से काम कर रहा है. स्थानीय पार्षद ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत हराही पोखर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसके लिए दो करोड़ तिरसठ लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं.
Gopal Ji Thakur Met Nitish Kumar: दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पटना स्थित एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार से मिलने के बाद उपरोक्त बातें कही हैं.
BIHAR FIRST EXPRESSWAY: आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है. यह एक्सप्रेसवे कुल 189 किलोमीटर लंबा होगा और गया जिले के आमस से शुरू होकर दरभंगा के नवादा गांव तक जाएगा.
Darbhanga News: सिमरी थाना की 112 पुलिस की गाड़ी गश्ती के दौरान पलट गई. घटना सरवारा से सिमरी थाना वापस आने के दौरान हुआ. इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई.
Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में रेलवे स्टेशन पर एक महिला की TC के साथ बदसलूकी का मामला सामने आ रहा है. यहां टिकट मांगने पर महिला नाराज हो गई और कहा, "पहचानते हो, मैं कौन हूं?" पूछताछ करने पर पता चला कि महिला बिना टिकट 3 लोगों के साथ घूम रही थी, जिसके बाद TC ने फाइन काट दिया. इस बात से महिला इतना भड़क गई कि उसके TC की कॉलर पकड़कर पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो..
Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर पथराव हुआ है. वहां दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए जिसमें खूब बवाल हुआ है. बताया जा रहा है कि नगर थाना अंतर्गत बाजितपुर में विवाह पंचमी के जुलूस पर एक विशेष समुदाय ने पथराव करना शुरू कर दिया. वहीं झड़प के बाद अब वहां कैसे हालात हैं देखिए इस वीडियो में.
Bihar News: बिहार के दरभंगा में राम विवाह की झांकी के दौरान दो समुदायों के बीच मारपीट की खबर सामने आ रही है. झांकी निकालने वालों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने झांकी पर पथराव किया, लेकिन पुलिस का कहना है कि झांकी को मस्जिद के पास से ही लौट जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिसके बाद दोनों समुदाय के बीच बहस और मारपीट शुरू हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने में सफल रही. फिलहाल मामला पूरी तरह से पुलिस के कंट्रोल में है.
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में राम विवाह के नाम पर दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले को काबू में किया, फिलहाल मामला पूरी तरह से शांत है.