Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक मकान में भयंकर आग लग गई, और देखते-देखते ही पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया. आग लगने की वजह गैस पाइप लीक बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सादात गांव की बताया जा रहा है.
Fatehpur News: फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर नाबालिग के सिर से परिजनों और ग्रामीणों ने इश्क का भूत उतार दिया. दरअसल, नाबालिग अपनी 15 साल की प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, तभी प्रेमिका के परिजन भी पीछा करते हुए आ गए. फिर उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Fatehpur News: प्रदेश के फतेहपुर जिले में अवैध खनन को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले में अवैध खनन के काले धंधे में पुलिस की मिलीभगत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Fatehpur Love Jihad: फतेहपुर जिले में एक विवाहिता के लापता होने के मामले में परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन की मंशा रखने का आरोप लगाया है. पुलिस महिला की तलाश और सभी आरोपों की जांच कर रही है.
Fatehpur News: फतेहपुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने अपने हालिया दौरे के दौरान कई संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी की है. उन्होंने जनसंख्या वृद्धि को लेकर चल रही बहस पर अपना दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि जनसंख्या बढ़ना कोई समस्या नहीं है, बल्कि ईश्वर की देन है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समस्या जनसंख्या नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे 'नाकाबिल' लोग हैं.
Fatehpur news: यमुना नदी में नहाते समय बड़ा हादसा हो गया. छह बच्चे नहाते समय गहरे पानी में चले गए. इसमें चार की मौत हो गई. दो को बचा लिया गया.
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. पिछले 24 घंटों के भीतर राज्य के दो अलग-अलग जिलों फतेहपुर और मथुरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है. जहां फतेहपुर में गैंगरेप के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया
Fatehpur News: फतेहपुर जिले में कुएं में गिरकर पांच साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि घर के बाहर खेलते वक्त मासूम लापता हुआ था. चार घंटे तक परिजन और ग्रामीण तलाश करते रहे. परिजनों को शाम सात बजे घर के पास ही स्थित कुएं में मासूम का शव मिला. पढ़िए पूरी डिटेल...
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में बलरामपुर में और फतेहपुर में सड़क हादसों में महिला समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की.
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी हलचल तेज कर दी. पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष के रूप में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चिंता जताई और इशारों-इशारों में ममता बनर्जी पर निशाना साधा.
Fatehpur News: फतेहपुर में एक कमरे के अंदर तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या बताया है. मामले की पुष्टि एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने की है.
Fatehpur News: बीएलओ की मौत के बाद परिजनों ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा किया. आरोप है कि बीएलओ को बेटी की में छुट्टी नहीं मिल रही थी.
Fatehpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये
Fatehpur Bike Accident News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
Fatehpur News: फतेहपुर जिले में एक शादी उस वक्त जंग का मैदान बन गई, जब बारात में आए पालतू कुत्ते को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. खुशियों का माहौल देखते ही देखते हंगामे और मारपीट में बदल गया, जिसमें महिलाएं समेत 8 लोग घायल हो गए.
Fatehpur News: फतेहपुर में एक किसान का शव गांव के मंदिर के मुख्य दरवाजे पर फांसी के फंदे से लटका मिला. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान स्थानीय किसान के रूप में हुई है.
Fatehpur Double Murder News: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के हसवा इलाका में दोहे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है. यहां एक युवक और महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं बचाव को आईं दो महिलाओं को भी चाकू लगा है.
Fatehpur Mazar Demolition Case: फतेहपुर में मजार तोड़ने के आरोप में जेल भेजे गए बजरंग दल नेता नरेंद्र हिंदू जमानत पर रिहा हुए. रिहाई के बाद समर्थकों ने जुलूस निकाला है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बजरंगदल के एक नेता ने एक 100 साल पुराने मज़ार पर हथौड़ा चला दिया. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.
Fatehpur News: फतेहपुर जिले में मजार तोड़े जाने का मामला सामने आया है.बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने मजार पर चढ़कर हथौड़ों से उसे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.यह मजार कई वर्ष पुरानी बताई जा रही है.
अवनीश सिंह/फतेहपुर: फतेहपुर के मवई गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक पुरानी मजार को तोड़ दिया. ये मजार वली शाह बाबा की बताई जा रही है. पुलिस ने मजार तोड़ने वाले बजरंग दल के नरेंद्र हिन्दू को हिरासत में लिया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मजार तोड़ते हुए चेतावनी देते और बांग्लादेश का जिक्र करते कार्यकर्ता नजर आए. ये मजार 100 साल पुरानी बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है.
Cyber Fraud Alert News: लोगों को चूना लगाने के लिए साइबर फ्रॉड नए-नए हथकंडे इजाद कर रहे हैं. अगर आप भी गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजते हैं तो सावधान हो जाइए. यूपी के फतेहपुर जिले में एक शख्स के साथ 1 लाख रुपये की ठगी हो गई.