Opinion: हरियाणा के करनाल में एक गरीब किसान का बेटा अनुज पढ़ाई करने रूस गया था, लेकिन उसे जबरन सेना में भर्ती कर यूक्रेन की आर्मी से लड़ने भेज दिया गया, जहाँ वो शहीद हो गया. ये सिर्फ अनुज की अकेले की समस्या नहीं है. हर साल देश के लाखों छात्र पढाई करने विदेश जाते हैं, जहाँ उन्हें नस्ली भेदभाव और हिंसा से लेकर निम्न गुणवत्ता की पढ़ाई और धोखेबाजी का सामना करना पड़ता है.
Israel-Iran Conflict Impact: व्यापारियों के मुताबिक, भारत की सीमाओं, दुबई पोर्ट और समुद्री रास्तों में बड़ी मात्रा में चावल का स्टॉक अटका हुआ है. शिपिंग लाइनों के साथ बैठकें की जा रही हैं ताकि भाड़े में बढ़ोतरी न हो और पोर्ट पर अतिरिक्त शुल्क न लगाया जाए.
Haryana Crime News: करनाल के रावल गांव के सरपंच पर जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवक मारपीट करने के लिए दौड़ते नजर आ रहे हैं.
Haryana Crime News: करनाल जिले के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में दो पक्षों के बीच खूनी झगड़ा हो गया. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक काली कार में कुछ युवक आए और गाड़ी से उतरते ही कट्टों जैसे हथियार निकाल लिए. इसके तुरंत बाद सफेद थार और स्कॉर्पियो में सवार दूसरे पक्ष के युवक भी पहुंच गए. दोनों ओर से लाठी, डंडे और गंडासी से हमला किया गया. एक युवक पिस्टल से फायरिंग करते हुए भी दिखा. झगड़े में करीब 14 से ज्यादा युवक शामिल थे. जैसे ही वे गाड़ियों से उतरे, दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इस हिंसक झगड़े से गांव में दहशत फैल गई.
Tourist places in Haryana: करनाल एक ऐसा शहर है जो इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है. यह स्थान पर्यटकों के लिएज्ञानवर्धक और आनंददायक अनुभव प्रदान करती है. यहां पक्का पुल करनाल कैंटोनमेंट चर्च टॉवर ओएसिस कॉम्प्लेक्स ये सभी स्थल करनाल की विविधता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं.
Haryana News : हरियाणा के दो युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मोत हो गई. अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए सड़क हादसे में दोनों युवक ट्रक चलाने का काम करते थे और काम के बाद अपनी तेज रफ्तार कार से घर लौट रहे थे. कार अचानक बेकाबू होकर पलटी और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, टक्कर के बाद कार में आग लग गई और दोनों युवक जिंदा जल गए. फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हादसें में कैथल के अरुण और करनाल के विशाल जो अपनी जमीन बेचकर अमेरिका गए थे.
Haryana News : हरियाणा मे करनाल के मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की. करनाल के 24 वर्षीय निशांत ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन थिएटर में हुए मुकाबले में मैक्सिको के जोस्यू सिल्वा को छह राउंड तक चले मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले से हराया. यह निशांत का दूसरा पेशेवर मुकाबला था, जिसमें उन्होंने दबदबे से जीत हासिल की. यह मैच रिचर्डसन हिचिन्स और जॉर्ज कंबोसोस जूनियर के बीच हुए मुख्य मुकाबले के अंडरकार्ड में खेला गया. निशांत ने नॉकआउट नहीं किया, लेकिन अपने मुक्कों के सही चयन से सभी को प्रभावित किया.
Haryana Fire Video : करनाल के नेवल गांव के पास एक धूप-अगरबत्ती फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि लाखों रुपए का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. पुलिस जांच कर रही है.
Fire Broke Karnal: आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
Manohar Lal Khattar on Congress: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी राजनीति की बुनियादी समझ से भी वंचित हैं. उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि राहुल न तो संगठन चलाने की कला जानते हैं, न ही चुनावी रणनीति बनाना आता है. जनता से जुड़ने की बजाय वे केवल मंचों पर आरोप लगाने में व्यस्त रहते हैं.
karnal Karna Lake : कर्ण झील जिसे करनाल झील भी कहा जाता है. हरियाणा के करनाल जिले का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है. यह चंडीगढ़ और दिल्ली से लगभग 125 किलोमीटर की दूरी है. महाभारत के प्रसिद्ध पात्र कर्ण ने इस झील में स्नान किया था. जानें क्या है कर्ण झील की खासियत.
रोहतक के पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (PGIMS) में हाल ही में एक बड़ा एग्जाम घोटाला सामने आया है. इस घोटाले में दो नियमित कर्मचारियों, एक कंप्यूटर ऑपरेटर रोशन लाल और असिस्टेंट रोहित को बर्खास्त किया गया है.
Farmer protest: गुरुवार को करनाल में अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय किसान यूनियन के किसानों से नायाब सिंह सैनी के आवास तक विरोध मार्च निकाला. इस प्रदर्शन में कृषि संबंधी मांगों को लेकर किसान शामिल हुए.
Karnal News: अमेरिका से डिपोर्ट हुए हरियाणा के लोगों में से सबसे ज्यादा करनाल जिले के लोग हैं. करनाल के 7 लोग डिपोर्ट हुए हैं और परिजन अपनो के लेने अमृतसर पहुंचे हैं. करनाल के घरौंडा का आकाश व अरुण पाल लाखों का कर्ज व जमीन बेच कर अमेरिका गए थे.
Haryana News: करनाल के आकाश और अरुण पाल जैसे लोग, जो आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से जूझ रहे थे. उन्होंने अमेरिका जाने का निर्णय लिया. उन्होंने अपने घर और जमीन को गिरवी रखकर और कर्ज लेकर अमेरिका जाने का सपना देखा. आकाश ने 40 लाख का कर्ज लेकर अमेरिका जाने का निर्णय लिया था.
Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में कुंभ का मेला चल रहा है. लोग कुंभ में डुबकी लगाने के लिए जा रहे हैं, मगर भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को जाने का कोई जरिया नहीं मिल पा रहा था. इसी को ध्यान में रखते हुए करनाल से प्रयागराज के लिए बस की शुरुआत हो गई है, जिससे लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए कुंभ जा पाएंग.
करनाल में फिर , बदमाशों और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ देखने को मिली. तीन बदमाशों ने कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA 2 शाखा पर किया हमला, जिससे पुलिस की गाड़ी पर गोली लग गई. जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश हुए घायल, दो को लगी गोली, एक को बाइक से गिरने से चोट लगी.
करनाल में कैथल रोड रेलवे फ्लाईओवर पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. आज सुबह फ्लाईओवर के नीचे लगाया गया सपोर्ट जैक अचानक गिर गया, जिससे फ्लाईओवर 3 से 5 इंच तक नीचे की ओर धंस गया. फ्लाईओवर में आई दरारों ने लोगों को चिंतित कर दिया है.
Haryana Crime News: करनाल के शेखपुरा सुहाना इलाके में गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी संजीत, महिला पूजा के साथ रिश्ते में था और विवाद के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. शव को खेत में फेंकने में संजीत ने अपने भतीजे की मदद ली थी.
Kangana Ranaut News: AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज हरियाणा के कई जिलों में किसानों के विरोधी टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल, कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से बीजेपी सांसद के रूप में एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं होता, तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को बांग्लादेश बना दिया जाता. इस बयान के बाद से ही विपक्ष कंगना पर हमलावर हो गया है.
Crime News: करनाल के दो युवकों ने सोमवार को शराब के नशे में ड्यूटी पर तैनात मनोज नाम के पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी थी. जिसके बाद पुलिस ने चालक को ढूंढ निकाला और उसे हिरासत में ले लिया. वही सिपाही मनोज को चौटे आई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Haryana News: करनाल में दो बाइक सवारों ने 40 वर्षीय ASI की गोली मारकर हत्या कर दी. शाम को वो टहलने निकले थे. तभी दो बाइक सवारों ने गोली मारकर ASI की हत्या कर दी. कुटेल गांव में रात साढ़े 8 बजे की यह घटना है.