Bihar Politics: मंगल पांडेय को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन अब अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं. वहीं रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को मोदी सरकार में एंट्री मिल सकती है. इसको लेकर बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है.
Team Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम गठित होनी बाकी है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और टीम नितिन नवीन का गठन भाजपा के लिए बड़ा टास्क होगा. मंगल पांडेय को यही फिट किया जा सकता है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें राज्य के प्रभारी मंगल पांडेय की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बिहार के सिवान के रहने वाले मंगल पांडेय ने अमित शाह के मार्गदर्शन में बंगाल में पार्टी के संगठन को मजबूत किया, जिससे भाजपा पहली बार बंगाल की सत्ता के करीब पहुँच सकी है.
Bihar Leaders Security Change News: बिहार सरकार ने राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा 'Z' श्रेणी से घटाकर 'Y+' कर दी गई है. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत कई सत्ताधारी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाकर 'Z' श्रेणी कर दी गई है.
Siwan News: बिहार के सीवान में एक साधारण परिवार की बेटी मीरा कुमारी की शादी खास बनने जा रही है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री सह विधि मंत्री मंगल पांडेय सीवान के आंदर प्रखंड के पतार गांव में पहुंचे हुए है. जहां वो आज मीरा कुमारी को अपनी पुत्री मानकर कन्यादान करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ पूर्व मंत्री जनक राम सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता गांव में पहुंचे हुए हैं. इसके साथ ही मीरा कुमारी की शादी में सीवान डीएम आदित्य प्रकाश और सीवान एसपी मनोज तिवारी भी अधिकारियों के साथ पहुंचे हुए हैं. अब सभी लोग बारात आने का इंतजार कर रहे हैं. देखें वीडियो.
भारत देश को आजादी दिलाने के लिए कई क्रांतिकारेियों ने अपना बलिदान दिया है. ऐसे ही एक बहादुर सिपाही थे मंगल पांडे, जिनका नाम सुनते ही हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है.
Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने राजद पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजद दोबारा सत्ता में आने का ख्वाब देख रही है. मगर, बिहार की जनता राजद को सत्ता में आने नहीं देगी.
बिहार सरकार ने बाल हृदय योजना का विस्तार करते हुए 18 वर्ष से अधिक उम्र के दिल में छेद वाले लोगों का भी निःशुल्क इलाज शुरू करने की घोषणा की है. अहमदाबाद स्थित सत्य साईं हृदय अस्पताल में अब तक 1,391 बच्चों की सर्जरी की जा चुकी है.
बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने केंद्रीय बजट 2025-26 में मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि इससे बिहार के किसानों को बड़ा लाभ होगा और मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन में सुधार होगा.
बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने मोकामा में गोलीबारी की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार है, जो अपराधियों को सख्त सजा दिलवाएगी. इसके साथ ही उन्होंने एक नई मुहिम की शुरुआत की जानकारी दी.
Mangal Pandey taunt RJD: बिहार विधानसभा उपचुनाव के परिणामों के बाद एनडीए के घटक दलों में खुशी का माहौल है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 32 वर्षों तक आरजेडी जिस बेलागंज सीट को अभेद किला मानती थी, वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा. यह आरजेडी के लिए एक बड़ा झटका है. मंगल पांडेय ने आगे कहा कि यह नतीजा दिखाता है कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और एनडीए के पक्ष में वोट किया है. हालांकि, झारखंड में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि यहां पार्टी की उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं रहा और इसकी समीक्षा की जाएगी.
Jharkhand Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की और दोनों राज्यों में जीत का दावा किया. इसको लेकर मंगल पांडे और नितिन नवीन ने क्या कुछ कहा है. देखिए इस वीडियो में.
Bihar Health Minister: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें अस्पताल के निरीक्षण के दौरान शू कवर पहने हुए देखा जा रहा है.
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के रेलवे संबंधित बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने रेलवे की संपत्ति बेचकर अपने परिवार की संपत्ति बनाई और अब वह बयानबाजी कर रहे हैं. मंगल पांडेय ने बिहार में आज से शुरू हो रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की जानकारी दी, जो 5 जिलों—पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, सिवान और पूर्णिया—में शुरू किया जा रहा है. इस अभियान के लिए इस साल 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
बिहार के 191 किसानों को आत्मा योजना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में कृषि प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है. कृषि मंत्री मंगल पांडे ने हरी झंडी दिखाकर किसानों की बस को रवाना किया. उन्होंने बताया कि किसानों को नई तकनीक और आधुनिक उत्पादन विधियों का प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली, मथुरा, उत्तराखंड और रांची के संस्थानों में भेजा जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान किसान बकरी पालन, मत्स्य पालन और कम जमीन पर अधिक उत्पादन की विधियों को सीखेंगे.
Bihar News: इस योजना के तहत बिहार सरकार हृदय की बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का मुफ्त इलाज कराती है. अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 1,501 बच्चों की निःशुल्क सफल सर्जरी की प्रक्रिया पूर्ण करवाई है.
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधि व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए सवालों पर कड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम अगर किसी पार्टी ने किया है, तो वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) है. मंगल पांडेय ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपराधियों का महिमामंडन किया और मुख्यमंत्री आवास से अपराधियों के साथ डील होती थी. मंगल पांडेय ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा राजद शासन को 'जंगल राज' कहा गया था, और ऐसे में राजद को अपने ऊपर लगे आरोपों पर आत्ममंथन करना चाहिए.
Mangal Pandey BJP Leader: महिला सिवान जिले के महाराजगंज में विक्षिप्त और लावारिस अवस्था में मिली थी. उसके बाद पिछले दो-तीन महीने से ममता का इलाज मानसिक आरोग्यशाला कोईलवर में चल रहा था. पुलिस प्रशासन ने उनकी मदद की और उन्हें मानसिक अस्पताल कोईलवर में भर्ती कराया.
सीवान: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मैरवा में 568 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सभी ब्लॉकों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया और प्रोजेक्ट मैनेजरों के साथ बैठक की. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर मंत्री का भव्य स्वागत किया. प्रोजेक्ट मैनेजर ने सभी ब्लॉकों में हो रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और हर महीने प्रगति रिपोर्ट लेने की बात कही. उन्होंने प्रोजेक्ट इंजीनियरों को समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए.
पटना: बिहार के 12 जिलों में एक भी कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. बुधवार को पटना के कृषि भवन में कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ बैठक की, जिसमें यह समस्या प्रमुखता से उठाई गई. बैठक में बताया गया कि अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, सहरसा, मधुबनी और शिवहर जिलों में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था नहीं है. कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार कोल्ड स्टोरेज लगाने पर 50% तक अनुदान देती है और छोटे-छोटे व चलंत कोल्ड स्टोरेज लगाने पर भी विचार कर रही है.
Bihar News: मंगल पांडेय ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों का पलट कर देख लो, जानकारी हो जाएगी कि किसके कार्यकाल में जंगलराज था. बिहार में जो भी अपराध हुए है उन पर कार्रवाई हो रही है.
पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आईजीआईएमएस परिसर में तीन नए स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगले महीने पूर्वोत्तर भारत के सरकारी क्षेत्र में सबसे बड़े आंख के अस्पताल का उद्घाटन होगा. उद्घाटन किए गए सेवाओं में एस्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट का ICU, PMR बिल्डिंग में DMD वार्ड, और सुशील मोदी वेटिंग हाल शामिल हैं. मंत्री ने कहा कि अस्पताल में 154 बेड का RIO भी तैयार है, जिसमें 187 करोड़ की लागत लगी है. इसके अलावा 25 डायलिसिस सेंटर और एक हाई कैथ लैब भी स्थापित की जा रही है.