Saran News: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि इसुआपुर बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी के समीप एक व्यक्ति बड़ी संख्या में एटीएम और डेबिट कार्ड लेकर संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
Saran News: वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन के बाद से बिहार के सारण जिले का एक युवक लापता है. सारण के तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव निवासी मोहम्मद इमरान (30 वर्षीय) हादसे के बाद से लापता बताया जा रहा है. मो. इमरान की पत्नी ने बताया कि हादसे से ठीक पहले उसकी फोन पर हो रही थी और अचानक फोन बंद हो गया.
Saran News: रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जासा के टोला गांव निवासी गौतम मांझी के पुत्र मंजी मांझी और दिनानाथ मांझी की पुत्री झुनी कुमारी के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था. लेकिन एक महीने पूर्व दोनों घर छोड़ कर फरार हो गए थे.
Saran News: रिपोर्ट में सामने आया कि 32 महीनों में डीपीओ को वेतन लगभग 27.43 लाख रुपये मिला. इसी अवधि में उनके और पत्नी के खातों में 2.51 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ. जांच टीम ने इसे आय से अधिक संपत्ति का गंभीर संकेत माना है.
Chhapra Murder: छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वकील पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह पंकज कुमार राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज राय अपने भाई के साथ बगल के गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.
Saran Bomb Blast: सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघा कोल पंचायत के हैजलपुर ढाला स्थित एक किराना दुकान में 28 जून, 2026 दिन रविवार सुबह को हुए जोरदार बम ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Saran News: सारण में संभावित बाढ़ और नदी कटाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और SSP विनीत कुमार ने मकेर के हैजलपुर तथा तरैया में चल रहे कटाव निरोधी और तटबंध निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया.
Saran Latest News: सोशल मीडिया से शुरू हुआ दूसरा रिश्ता मामले में दूसरा नाम सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव की रहने वाली रेखा देवी का सामने आया है. रेखा देवी पहले से विधवा थीं. बताया जाता है कि उनके पति गोबिंद बांसफोड़ की कुछ वर्ष पूर्व तालाब में डूबने से मौत हो गई थी.
Saran Latest News: छपरा में इश्क, जिद और मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला समाने आया है. यहां पर प्रेमी से मिलने की जिद में एक नाबालिग लड़की ने जान की बाजी लगा दी. वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई.
Chhapra Latest News: सारण जिले के तरैया, मकेर, एकमा, दरियापुर, मढ़ौरा, मशरक, लहलादपुर, पानापुर और इसुआपुर प्रखंडों में तात्कालिक व्यवस्था के तहत चिन्हि्त सरकारी भवनों में कॉलेज की कक्षाएं शुरू होंगी.
Chhapra Gas Leak: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा स्थित रामा कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार (04 जून) की देर रात गैस रिसाव की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल, कोल्ड स्टोरेज को बंद कर दिया गया है और उसके लाइसेंस की जांच-पड़ताल की जा रही है.
बिहार के सारण जिले के मस्तीचक में गौतम अदाणी ने 150 करोड़ रुपए के नेत्र चिकित्सा प्रोजेक्ट की नींव रखी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की पवित्र धरती मस्तीचक आकर मन गर्व, भावनाओं और आत्मीयता से भर गया.
Saran Crime News: बिहार में एक शख्स ने अपनी मौसेरी बहन से शादी किया. इसके कुछ दिन बाद दूसरी शादी करने के लिए उसकी हत्या कर दी. फिर शव को बोरे में भरकर फेंका दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
सारण जिले के मांझी में 20 साल पहले लापता हुआ एक युवक सोशल मीडिया और गूगल की मदद से अपने परिवार से मिल पाया है. सात साल की उम्र में बिछड़े इस बच्चे को मुंबई के एक उद्योगपति ने सहारा दिया और उसे पाल-पोसकर बड़ा किया. युवक की धुंधली यादों के सहारे उसके असली घर का पता लगाया गया और वीडियो कॉल पर पिता-पुत्र का भावुक मिलन हुआ.
सारण जिले में बिजली की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' पर जोर दिया है. छपरा में आयोजित सोलर मेले के दौरान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है.
सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत में शनिवार को एक भीषण ट्रैक्टर हादसा हुआ. गेहूं लेकर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे भट्ठा गांव के अली हुसैन और श्याम सुंदर बीन की मौत हो गई.
Saran News: सारण में जदयू नेता गामा सिंह का एक वीडियो लड़की के साथ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह आपत्तिजनक हालात में नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
Bihar Top 5 Crime Latest News:
Saran Latest News: एलपीजी सिलेंडर किल्लत के बीच सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शिकायत के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी किया है. डीएम ने बताया कि अब तक करीब 900 छापेमारी की गई है और 7 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.
सारण के छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र सरोवर के समीप बुधवार के देर रात एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के बाद पति ने तीन मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी. पति के इस कदम से पत्नी ने भी छत से छलांग लगा दी.
Chhapra Crime News: मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में एक मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्ति खंडित कर दी गई. आरोपी मानसिक बीमार बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उधर इस घटना से नाराज ग्रामीणों को भी शांत कराया जा रहा है.
Saran Encounter: बिहार के सारण जिले के मशरक-पानापुर बॉर्डर इलाके में जहरीली शराब कांड की जांच के दौरान पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने आरोपी सूरज महतो को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हाल ही में जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस अन्य शराब माफियाओं की गिरफ्तारी और शराब बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.