Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली के गौरव-UPSC अचीवर्स फेलिसिटी सेरेमनी 2026’ में सिविल सेवा परीक्षा 2026 के सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने मेधावियों के समर्पण की सराहना की और उन्हें देश की सेवा के लिए प्रेरित किया.
Who is Abhijeet Nandan: बाराबंकी के अभिजीत नंदन ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 294वीं रैंक लाकर बाराबंकी का नाम रोशन किया है. अभिजीत की इस सफलता पर उनके घर में खुशी का माहौल है.
UPSC 2025 Topper List: एकांश ढुल की कहानी खास चर्चा में है. उन्होंने लगातार तीसरी बार UPSC परीक्षा पास की है और हर बार अपनी रैंक में सुधार किया है. इससे पहले उन्हें एक प्रयास में 342वीं रैंक मिली थी और पिछले साल 295वीं रैंक हासिल की थी.
Charkhi Dadri News: यूपीएससी में 306वीं रैंक प्राप्त करने वाली चरखी दादरी के गांव मोड़ी निवासी स्वाति फोगाट ने अपनी सफलता की कहानी साझा की है. उन्होंने बताया कि बचपन में उनका सपना था कि वह आसमान में जहाज उड़ाएं. उन्हें परिवार से देश सेवा की प्रेरणा मिली और लक्ष्य तय कर उन्होंने मेहनत की और इस मुकाम पर आ पहुंची. स्वाति के माता-पिता ने भी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए संदेश दिया कि बच्चों की परवरिश अच्छे माहौल में करें. यदि बच्चों को सही परवरिश और सकारात्मक वातावरण मिलेगा तो वे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे.
Noida News: नोएडा के सेक्टर 82 के EWS पॉकेट 12 में रहने वाली प्रीति चौहान ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली. मंगलवार को रिजल्ट के बाद जब प्रीति अपने घर पहुंची तो RWA ने गुलदस्ता और दुपट्टा ओढ़ाकर प्रीति का जोरदार स्वागत किया गया और बधाई दी. इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ पूरे पॉकेट में जुलूस निकाला गया. प्रीति ने बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली. बस लगातार फोकस होकर एक साल कड़ी मेहनत की. प्रीति चौहान का कहना है कि बस खुद पर विश्वास रखो, मेहनत करते रहो सफलता जरूर मिलेगी.
UPSC 2024 Result: सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है. हरियाणा के पंचकूला जिले की होनहार बेटी तनवी गुप्ता ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 187वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, शहर और राज्य का नाम रोशन किया है. यह सफलता तनवी को उनके पांचवें प्रयास में मिली, जो उनकी निरंतर लगन आत्मविश्वास और धैर्य का प्रतीक है. परिणाम की घोषणा होते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. माता-पिता, बड़ी बहन और अन्य परिजनों ने तनवी की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व व्यक्त किया और मिठाइयों से मुंह मीठा कराया.
UPSC Topper: झज्जर के आदित्य विक्रम ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 9वां स्थान हासिल किया है. वर्षों से चल रही उनकी मेहनत रंग ले आई है. इससे वह काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि मैंने बहुत संघर्ष किया है. ये मेरा पांचवा प्रयास और तीसरा इंटरव्यू था. पिछले 2 प्रयासों में जब मैं इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाया तो मुझे बहुत बुरा लगा, लेकिन मैंने हार नहीं मानी. मैंने मेडिटेशन किया. मेरे माता-पिता और बड़ी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया.
Video: सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ पहुंचे. परिवार और दोस्तों ने आदित्य का स्वागत किया. इस मौके पर UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि मैं यहां पहुंचकर खुश हूं. मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देना चाहूंगा. मुझे खुशी हो रही है कि मुझे सम्मान मिल रहा है. वीडियो देखें
UPSC Success Story: କେରଳର କୋଜିକୋଡ ନିବାସୀ ସାରିକା UPSC ସିଭିଲ ସର୍ଭିସ ପରୀକ୍ଷା ସଫଳତା ସହ କ୍ରାକ୍ କରି ଇତିହାସ ସୃଷ୍ଟି କରିଛନ୍ତି। ସାରିକା ସେରିବ୍ରଲ ପଲ୍ସି ନାମକ ଏକ ରୋଗରେ ପୀଡିତ। ଯେଉଁଥିରେ ଶରୀରର ଅନେକ ମାଂସପେଶୀ କାମ ବନ୍ଦ କରିଦିଏ।
UPSC 2023 Result:यूपीएससी की परीक्षा में यूपी के होनहारों ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. इन्होंने ये भी दिखाया है कि अगर संकल्प दृढ़ हो तो किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है. लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है. यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य लखनऊ के रहने वाले हैं. 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी.आदित्य श्रीवास्तव अभी हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं, 2022 में उनका चयन आईपीएस में हुआ था. वो साढ़े पांच महीने की ट्रेनिंग कर चुके हैं. वीडियो में यूपी के छोटे शहरों के इन होनहारों की कहानी देखिए
UPSC 2023 Topper Aditya Srivastava: यूपीएससी की परीक्षा 2023 में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया टॉप किया है. पिछले साल आदित्य श्रीवास्तव का आईपीएस में सिलेक्शन हुआ था और इस बार वह UPSC टॉपर हैं. आदित्य इस वक्त हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहे हैं उन्हें वेस्ट बंगाल कैडर मिला है. लखनऊ में आदित्य के माता-पिता और दादा जी रहते हैं 26 साल के आदित्य की इस उपलब्धि से उनकी आंखों में खुशी के आंसू हैं.
UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2023 (UPSC CSE 2023 Result) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया. जिसमें लखनऊ के लाल आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (AIR-1) किया है.
UPSC Topper Nausheen: नौशीन उन कुछ फीमेल कैंडिडे्टस में से हैं जो इस साल टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं.
UPSC Result 2023: UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. तीनों चरणों में शामिल हुए छात्रों में से कुल 1143 लोगों का चयन हुआ है. वहीं, लखनऊ से आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप कर इस परीक्षा में पहला रैंक हासिल किया है. वहीं, टॉप 10 में 3 लड़कियां शामिल हैं. इसमें से छठा रैंक हासिल करने वाली दिल्ली की रहने वाली सृष्टि डबास हैं.
बिहार को वैसे भी हर समय अधिकारियों की जमीन कहा जाता रहा है. यूपीएससी हो या कोई भी अन्य भर्ती परीक्षा वहां बिहार के छात्रों का हमेशा से दबदबा रहा है. खासकर यूपीएससी के टॉपरों की लिस्ट में भी बिहारियों की अपनी पहचान बनी हुई है.
UPSC एग्जाम की तैयारी के लिए अनन्या ने सबसे पहले किताबों की लिस्ट तैयार की और सिलेबस के अनुसार किताबें जुटाईं.
UPSC Success Story: कॉलेज खत्म करने के बाद अपने पिता को चाय की दुकान चलाने में मदद करने वाले मंगेश खिलारी ने 2022 सिविल सेवा परीक्षा में 396 वां स्थान हासिल किया.
Anupama Anjali UPSC: वह फिजिकल एक्सरसाइज भी करती थीं. उनका कहना है कि कई बार स्टूडेंट्स दिन के 12-12 घंटे पढ़ने में अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को इग्नोर कर देते हैं. सच तो यह है कि दिन की 20 मिनट की वॉक भी आपमें वो ताजगी भर देगी कि आप सोच भी नहीं सकते.
IAS परी का मानना है कि जीवन में मिलने वाली किसी भी कठिनाई या असफलता से निराश नहीं होना चाहिए. इसकी जगह पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास करते रहना चाहिए.
IRS Devyani Singh: लगातार तीन बार फेल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत से तैयारी जारी रखी. देवयानी सिंह (Devyani Singh) को साल 2018 के यूपीएससी एग्जाम में पहली बार सफलता मिली
IAS Aishwarya Sheoran Success Story: ऐश्वर्या ने साल 2018 में कैट की परीक्षा दी थी और उन्होंने यह परीक्षा क्रैक भी कर डाली थी, जिसके बाद उन्हें IIM Indore में एडमिशन मिल रहा था, लेकिन उन्होंने UPSC के लिए यहां की सीट छोड़ दी.
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, लेकिन इस परीक्षा को यूपी के बांदा जिले के एक उम्मीदवार ने क्रैक कर दिखाया है और परीक्षा क्रैक कर आईएफएस पद के लिए चुने गए हैं.