Haryana News: विधायक प्रमोद विज ने 1 मई 2022 को अमृत सरोवर महोत्सव के दौरान शहरी जनता से वायदा किया था कि एक महीने में हाली झील को पर्यटन स्थल बनाकर इसमें पानी छोड़ेंगे, लेकिन तब और मौजूदा तस्वीर बिल्कुल अलग है.
CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव को हरियाणा में एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ विधायक दल के नेता का चुनाव करवाएंगे. सीएम मोहन पहली बार किसी राज्य के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने BJP को आतंकी पार्टी बताया है. मल्लिकार्जुनखड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है. उनकी पार्टी ही आतंकी पार्टी है.
हरियाणा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में एक तरफ गुस्सा है तो दूसरी ओर निराशा..साथ ही पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान EVM में गड़बड़ी का आरोप भी लगा दिया है.....इतना ही नहीं इसे लेकर पार्टी ने निर्वाचन आयोग को शिकायत भी सौंपी है. जिसके बाद एक बार फिर ईवीएम टैंपरिंग का मुद्दा गरमा गया है।
असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा में AIMIM के चुनाव ना लड़ने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने कहा- जब AIMIM ने हरियाणा में चुनाव ही नहीं लड़ा, तो मोदी कैसे जीत गए? ओवैसी ने कहा- यदि मोदी को हराना है, तो सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा.
MP News Hindi: राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश और हरियाणा चुनाव में वोट काउंटिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि डाक मतपत्रों की गिनती में आगे रहने वाली कांग्रेस ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती में कैसे पीछे रह जाती है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षकों तथा प्रभारी के साथ समीक्षा की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में नेताओं का इंटरेस्ट ऊपर रहा. पार्टी का इंटरेस्ट नीचे चला गया.
Rajneeti: हरियाणा चुनाव के बाद बदल रहे समीकरणों की. हरियाणा में बीजेपी की विजय हैट्रिक सिर्फ सत्ता में वापसी तक सीमित नहीं है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को झटका लगा था. हरियाणा के नतीजों ने उस ज़ख्म पर मरहम लगाने का काम किया है, ब्रांड मोदी को बूस्टर डोज मिली है. वहीं कांग्रेस को अपने ही निशाने पर ले रहे हैं.
PM Modi on Muslims Caste: हरियाणा चुनाव का नतीजा आने के बाद पीएम मोदी हरियाणा में मौजूद तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए हरियाणा पहुंचें. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कांग्रेस का जिक्र करते हुए मुसलमानों की जातियों के बारे में भी बात की. पीएम मोदी ने कहा कि मुस्लिमों में भी कई जातियां हैं, लेकिन कांग्रेस के एक भी नेता ने कभी नहीं कहा कि मुस्लिमों में कितनी जातियां हैं. कांग्रेस की नीति हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने की है. कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है.
Taal Thok Ke: हरियाणा में बीजेपी की जीत और कांग्रेस की हार के बाद नया सवाल खड़ा हुआ है. सवाल ये कि क्या पहलवानों की धरती ने बंटवारे की राजनीति को धूल चटा दी ? सवाल ये भी कि क्या हरियाणा के दंगल में मिली हार का खामियाजा अब कांग्रेस को महाराष्ट्र से यूपी विधानसभा उप-चुनाव तक भुगतना होगा. आज पीएम मोदी वर्चुअली महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और फिर लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता को संदेश देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.
Asaduddin Owaisi on Haryana Election: हरियाणा विधानसभा इलेक्शन के नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है. इस बीच कांग्रेस ने ईवीएम को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है.
Badhir News: बहुजन समाज पार्टी को हरियाणा चुनाव में मिली हार के बाद मायावती की पहली प्रतिक्रिया आई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा में पार्टी के हार का ठीकरा जाटों के सिर पर फोड़ दिया है. इतना ही नहीं मायावती ने जाट समाज को जातिवादी मानसिकता वाला करार देते हुए यूपी से सीख लेने तक की नसीहत दे डाली. वहीं, बसपा कार्यकर्ताओं को हरियाणा चुनाव में मिली हार के बाद निराश न होने की सलाह दी है.
हरियाणा में बीजेपी की शानदार जीत के बाद नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की.
Ganaur MLA Devendra Kadiyan: देवेंद्र कादियान ने बुधवार को गन्नौर में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई और बीजेपी को समर्थन देने को लेकर अपने समर्थकों की राय जानी, तो अधिकतर समर्थकों ने सरकार के साथ जाने की बात कही. वहीं देवेंद्र ने कहा कि अभी उनकी बात भाजपा के किसी नेता से नहीं हुई
Vinesh Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस की हार हुई हो, लेकिन जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने पहली बार में ही अपनी जीत दर्ज कर ली है. जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि "ये हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है. इस देश ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं हमेशा बनाकर रखूंगी. उन्होंने आगे कहा कि अभी इंतजार कीजिए क्योंकि अभी सभी सीटों पर नतीजे साफ नहीं हुए हैं. अभी कुछ साफ नहीं है लेकिन जब सर्टिफिकेट हाथ में आएगा तो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी.
Vinesh Phogat: कांग्रेस नेता और मशहूर पूर्व महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार में ही चुनाव जीत लिया है. उन्होंने बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से शिकस्त दी है. विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि "हमारा नाम लेकर अगर विनेश फोगाट जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं. कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नईया पार हो गई, लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया, अब राहुल बाबा का क्या होगा?"
Uttarakhand: जुलाई 2021 में उत्तराखंड में बीजेपी ने अपना सीएम बदल दिया था. उस समय पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को सरकार की बागडोर सौंपी थी. पार्टी ने ऐसा तब किया जब अगले साल चुनाव सिर पर थे. चुनाव से पहले सीएम बदलने का फॉर्मूला पार्टी ने वहीं से सीखा और यह उसके लिए कारगर भी साबित हुआ.
Panchkula Vidhan Sabha Seat: ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਪੰਚਕੂਲਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ 2 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੀਟਾਂ 'ਤੇ ਸਵੇਰੇ 8 ਵਜੇ ਤੋਂ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 2 ਗਿਣਤੀ ਕੇਂਦਰ ਬਣਾਏ ਗਏ ਹਨ।
Aditya Surjewala: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को पीछे करके बीजेपी लगातार आगे बढ़ रही है. लेकिन वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार और रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला अपनी कैथल विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. वह तीसरी राउंड के बाद 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि "अभी हम 2 राउंड देखने के बाद कुछ नहीं कह सकते, 1-2 घंटे में चीजें साफ हो जाएगी, और कांग्रेस की सरकार बहुत बड़े बहुमत से हरियाणा में सरकार बनाएगी.
Shashi Tharoor: हरियाणा में बीजेपी के आगे होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने कहा कि "अभी तो यह केवल बढ़त है, इसलिए मुझे लगता है कि हमें निष्कर्ष निकालना और विश्लेषण करना बंद कर देना चाहिए. हमें इंतजार करके देखना चाहिए. हमें अभी जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए. फिलहाल भाजपा अधिकांश सीटों पर आगे चल रहे हैं, जो वाकई आश्चर्यजनक है. ईमानदारी से कहें तो हमें अंतिम परिणाम का इंतजार करना चाहिए." शशि थरुर केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद हैं.
Haryana Election Result: ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਰੁਝਾਨ ਆਉਣੇ ਅਜੇ ਜਾਰੀ ਹਨ। ਇਸ ਦਰਮਿਆਨ ਜੁਲਾਨਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੀਟ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਵਿਨੇਸ਼ ਫੋਗਾਟ ਜੀਂਦ ਦੇ ਕਾਊਂਟਿੰਗ ਸੈਂਟਰ ਪੁੱਜੇ। ਜਿਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਗਿਣਤੀ ਕੇਂਦਰ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਵਿਨੇਸ਼ ਫੋਗਾਟ ਇਸ ਸਮੇਂ ਜੁਲਾਨਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਫਿਰ ਅੱਗੇ ਨਿਕਲ ਗਏ ਹਨ। ਫੋਗਾਟ 5500 ਵੋਟਾਂ ਨਾਲ ਅੱਗੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ।
Haryana Election Result Date: हरियाणा विधानसभा चुनाव की शुरुआती रुझानों में बीजेपी के आगे होने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये तस्वीर बहुत जल्दी बदलने वाली है. मैं बहुत देर से चुनाव आयोग की वेबसाइट देख रही हूं वहां पर डेटा अभी बदल नहीं रहा है. सुप्रिया श्रीनेत ने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अभी काफी वक्त हैं. हम हरियाणा में जीत दर्ज करेंगे.