Samsung Galaxy S26 FE की असली तस्वीर और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं. जानें इसके नए पिल-शेप्ड कैमरा डिजाइन, Exynos 2500 प्रोसेसर, संभावित कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग के चिप डिवीजन के हर कर्मचारी को औसतन 5.13 करोड़ वॉन यानी करीब 3.25 करोड़ रुपये तक का बोनस मिल सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में मेमोरी डिवीजन के कर्मचारियों को करीब 600 मिलियन वॉन यानी लगभग 3.82 करोड़ रुपये तक मिलने की बात कही गई है.
Samsung Success Story: जिस Samsung का नाम सुनते ही दिमाग में मोबाइल फोन, फ्रिज, टेलीविजन की तस्वीरें दिखने लगती है, उस कंपनी की शुरुआत एक मछली बेचने वाले ने की है. सड़क किनारे मछली-भाजी बेचने वाले ने 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 9,62,86,20,00,00,000 रुपये की कंपनी कैसे शुरू की, समझते हैं.
नया Samsung Galaxy A57 5G भी इसी सोच के साथ आया है. फोन पहली नजर में काफी प्रीमियम लगता है और इसका डिजाइन आसानी से किसी फ्लैगशिप डिवाइस की याद दिलाता है. लेकिन सवाल यह है कि क्या ₹56,999 की कीमत पर यह फोन सही वैल्यू देता है?
इस साल यह छठी बार है जब Samsung ने अपने फोन के दाम बढ़ाए हैं. बार-बार हो रही इस बढ़ोतरी ने बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए चिंता बढ़ा दी है. इस बार Galaxy M और Galaxy F सीरीज के कई स्मार्टफोन्स महंगे हुए हैं.
Samsung ने Samsung Finance+ के तहत नए ऑफर्स लॉन्च किए हैं. अब आप मात्र ₹33 प्रतिदिन की शुरुआती EMI पर Bespoke AI होम अप्लायंसेज खरीद सकते हैं.
सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 प्रो एक प्रीमियम डिज़ाइन और बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ आते हैं, लेकिन इनका पूरा फायदा केवल सैमसंग इकोसिस्टम के यूजर्स को ही मिलता है. ₹22,999 की कीमत में यह शानदार ANC और AI फीचर्स तो देते हैं, पर नॉन-सैमसंग फोन के साथ इस्तेमाल करने पर इनके कई खास फीचर्स काम नहीं करते.
ओडिशा सरकार करीब 80,000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन बांटेगी, ताकि बच्चों और माताओं के पोषण स्तर की बेहतर निगरानी की जा सके. ये फोन सैमसंग का गैलेक्सी A06 है. आइए जानते हैं फोन में क्या खास है...
Samsung ने Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A56 और Galaxy A36 के अपग्रेड वर्जन हैं. नई सीरीज में कंपनी ने कैमरा, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले जैसे कई बड़े सुधार किए हैं.
Samsung Galaxy S26 सीरीज (Standard, Plus, Ultra) को अब Apple के AirDrop का सपोर्ट मिल गया है. यह Samsung के Quick Share इंटरफेस के जरिए काम करेगा, जिससे सीधा iPhone, iPad और Mac पर फाइल भेजी जा सकेंगी. रिसीव करने वाले Apple डिवाइस का AirDrop विजिबिलिटी "Everyone" पर होना चाहिए.
अनोखे 'प्राइवेसी डिस्प्ले' और 60W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन एक पावरफुल अपग्रेड है, जो आपकी प्राइवेसी और स्पीड की जरूरतों को पूरा करता है. हालांकि पुराने कैमरा सेंसर और भारी कीमत इसे खरीदने से पहले सोचने पर मजबूर कर सकती है.
सैन फ्रांसिस्को में 'Galaxy Unpacked' के दौरान तीनों मॉडल्स (S26, S26+, S26 Ultra) पेश किए गए. सैमसंग ने 128GB वेरिएंट खत्म कर दिया है, जिससे शुरुआती कीमत बढ़ गई है (अब बेस मॉडल 256GB से शुरू). प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं, ऑफिशियल सेल 11 मार्च से होगी.
Samsung Galaxy S26 Ultra की फोटो लीक हो चुकी है. एक यूजर ने दावा किया है कि उसने लॉन्च से पहले ही Galaxy S26 Ultra खरीद लिया है. यह दावा टेक यूट्यूबर Sahil Karoul ने किया है. लीक हुई तस्वीरों से साफ है कि Samsung Galaxy S26 Ultra का डिजाइन Samsung की पुरानी स्टाइल को ही फॉलो करता है.
Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी को होने वाला है. इसी इवेंट में कंपनी अपनी नई Galaxy S26 सीरीज को दुनिया के सामने पेश करेगी. यह लॉन्च इवेंट सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा.
Galaxy F70e 5G लॉन्च हो गया है. कम कीमत के बावजूद इस फोन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं. बड़ी बैटरी, स्मूद 120Hz डिस्प्ले और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे खास बनाता है.
कंपनी इस फोन को 9 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है. यह डिवाइस नई Galaxy F70 सीरीज का पहला मॉडल होगा और F सीरीज का विस्तार करेगा. लॉन्च से पहले ही Samsung ने फोन के कुछ अहम फीचर्स शेयर कर दिए हैं.
एक टिप्स्टर ने अब अपकमिंग Galaxy Unpacked इवेंट का पोस्टर लीक किया है, जहां Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन्स Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को पेश किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है.
Samsung ने साल 2019 में पहले Galaxy Fold के साथ फोल्डेबल सेगमेंट में एंट्री ली थी. बीते सात सालों में कंपनी ने इस कैटेगरी को लगातार आगे बढ़ाया है. अब उसी सफर का सबसे बड़ा पड़ाव है Samsung Galaxy Z TriFold, जो कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस फोल्डेबल फोन है.
Samsung और Netflix ने मिलकर Galaxy स्मार्टफोन्स के लिए एक खास Stranger Things थीम लॉन्च कर दी है. अगर आप Samsung Galaxy फोन इस्तेमाल करते हैं और Stranger Things सीरीज के फैन हैं, तो यह आपके लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है. यह थीम आपके फोन को पूरी तरह इस मशहूर सीरीज की दुनिया जैसा लूक देने वाला है.
Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन पर भारी डिस्काउंट दिया है. इस वक्त यह फोन करीब ₹58,203 के इफेक्टिव डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. यह ऑफर फिलहाल सिर्फ Amazon पर उपलब्ध है, जिससे यह डील और भी खास बन जाती है.
कहा जा रहा है कि Samsung पहली बार अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट के जरिए वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दे सकता है. अब तक यह फीचर iPhone यूजर्स के बीच चर्चा का विषय रहा है, और अगर ये खबरें सही साबित होती हैं तो Samsung, Apple के साथ इस तकनीक के मामले में बराबरी कर लेगा.
सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और अब नई बैटरी टेक्नोलॉजी में चांदी की भूमिका तेजी से बढ़ रही है. ऐसे माहौल में सैमसंग की एक नई बैटरी टेक्नोलॉजी ने चांदी को लेकर चर्चा और तेज कर दी है. इससे सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या आगे भी चांदी की कीमत और बढ़ेगी.