Bhojpur News: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के टिपुरा गांव के पास 35 वर्षीय राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त रुख अपनाते हुए बिहार सरकार को मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का ऑर्डर दिया है. आयोग ने कहा कि एक जवान लड़के की जान जाना बेहद दुखद है. हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है, इसलिए अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.
Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान भोजपुर एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करने उनके गांव बिलौटी पहुंचे. ये पहली बार है कि केंद्र सरकार का कोई प्रतिनिधि भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचा.
भोजपुर जिले के शाहपुर पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले बिलौटी गांव में एक कथित मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद, आज (30 जून, 2026) उनका श्राद्धकर्म और ब्रह्मभोज हो रहा है. इस मौके के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं.
Bharat Tiwari Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने का विकल्प दिया है. सर्वोच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आपने किस हैसियत से याचिका दाखिल की है?
Bhojpur News: भोजपुर जिले में आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. आरा टाउन पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई ताजा घटना में अपराधियों ने एक व्यक्ति के बड़े भाई की हत्या के बाद उसके छोटे भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी.
Bhojpur Mahapanchayat: भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए आज बिलौटी में महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें जन सुराज के संस्थापत प्रशांत किशोर और कांग्रेस के पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी भी शामिल हुए. पीके ने कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो महापंचायत में आज जितनी भीड़ यहां जुटी है, इससे ज्यादा भीड़ सम्राट के आवास के बाहर जुटेगी और आंदोलन होगा.
Bhojpur News: भोजपुर के नगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. प्रेम-प्रसंग की चर्चा के बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा.
Nawada Police Station: भोजपुर जिला के आरा के नवादा थाना परिसर में 22 जून, 2026 दिन सोमवार को अचानक आग की लपटें उठने लगी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया. नवादा थाना के परिसर में स्थित मालखाने में आग लगी थी. इस दौरान पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी थी. हालांकि, स्थानीय लोग और पुलिसकर्मियों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फौरन आग पर काबू पा लिया. रिपोर्ट: मनीष सिंह
Bhojpur Encounter: भरत तिवारी का एनकाउंटर मामला तूल पकड़ते जा रहा है. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है. अधिवक्ता नरेंद्र मिश्रा ने यह याचिका दायर की है.
भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के बाद बिहार में सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है. जहानाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस एनकाउंटर का पूरी तरह समर्थन करते हुए इसे सही ठहराया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है.
भोजपुर में भरत तिवारी का एनकाउंटर लगातार तूल पकड़ते जा रहा है. अब यह मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है. मुजफ्फरपुर के चर्चित मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एसके झा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली और राज्य मानवाधिकार आयोग, पटना में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर करके दोषी पुलिसकर्मियों को सख्त सजा देने की मांग की है.
Bhojpur Encounter News: एनएच-22 पर जाम लगाकर हंगामा करने के आरोप में मृतक भरत तिवारी के परिजनों और मुखिया बलिराम यादव समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में परिजनों ने जगदीशपुर एसडीएम को कटघरे में खड़ा किया है. भाई अंशु का आरोप है कि भरत के मोबाइल में एसडीएम और प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार के ऐसे पुख्ता सबूत और दस्तावेज थे. इसी खुलासे के डर से इस घटना को अंजाम दिया गया.
Bhojpur Encounter News: भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विवाद बढ़ता देख भोजपुर के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर शाहपुर थाना अध्यक्ष सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए भरत भूषण तिवारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने इस एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी बताया है. ग्रामीणों ने शव को आरा-बक्सर फोरलेन पर रखकर यातायात बाधित कर दिया है.
Bharat Bhushan Tiwari Encounter: शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस अधिकारी पर पिस्तौल तानने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. बुधवार सुबह को पुलिस मुठभेड़ में उसे गोली लगी थी.
Bhojpur Crime News: भोजपुर जिले में पुलिसवालों पर पिस्तौल तानने वाले युवक का एनकाउंटर हो गया है. आरोपी की पहचान भरत तिवारी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने उक्त युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है. पुलिस के आला-अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गए हैं.
Bhojpur Video: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सरेआम पुलिसकर्मियों के सामने पिस्तौल ताने हुए और उन्हें धमकी देते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में युवक न केवल पुलिस को चुनौती दे रहा है, बल्कि फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलते हुए खुद को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है. यह पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव का है. वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान भरत तिवारी के रूप में हुई है. खुलेआम कानून को चुनौती देने और पुलिस को धमकाने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं. हालांकि, ज़ी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
Bhojpur Crime News: एक युवक का पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल ताने हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. प्रारंभिक छानबीन और पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी भरत तिवारी की दिमागी हालत पिछले दो-तीन वर्षों से ठीक नहीं है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर जिले के कारीसाथ स्थित पौराणिक बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में करीब 31 करोड़ 20 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का शिलान्यास किया. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी. मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी.
Bhojpur News: असम के जोरहाट में हुए एयरफोर्स AN-32 विमान हादसे में बिहार के भोजपुर निवासी 22 साल के अग्निवीरवायु दानिश आलम शहीद हो गए. इकलौते बेटे की शहादत से परिवार और गांव में शोक की लहर है, जबकि लोग उनके बलिदान पर गर्व जता रहे हैं.