Banana Hub: जब भी आप मार्केट में केला खरीदते हैं या किसी मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं, तो शायद ही कभी यह सोचते हों कि यह फल आखिर कहां से आया होगा. लेकिन मध्य प्रदेश का एक जिला ऐसा है, जहां उगने वाला केला न सिर्फ देशभर की मंडियों तक पहुंचता है, बल्कि हजारों किलोमीटर दूर खाड़ी देशों की थालियों तक भी अपनी जगह बना चुका है. आखिर कौन सा जिला है. इसे प्रदेश का 'केला हब' कहा जाता है, आइए जानते हैं.
Burhanpur News-बुरहानपुर जिले के ग्राम निम्बोला में क्षेत्रीय विधायक मंजू दादू के लापता होने के बैनर पोस्टर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाए गए है. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. विधायक ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है.
Burhanpur News-बुरहानपुर की लापता युवती जिसे मृत मान लिया गया था, वह 27 मई की रात खकनार थाने में जिंदा लौट आई. जलगांव में एक अज्ञात सिर कटी और जली हुई लाश मिली थी, जिसे पुलिस ने शिवानी समझ लिया था. युवती के पिता और भाई को उसके मर्डर के आरोप में जेल भेज दिया गया था.
Burhanpur News: बुरहानपुर में चाय पीने वाले बकरे की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. बकरीद से पहले इस बकरे को 1.11 लाख रुपए में खरीदा गया है.
Burhanpur Satpura Sweet-मध्यप्रदेश का बुरहानपुर जिला अपने ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ अपने अनोखे खान-पान और लजीज जायके के लिए भी जाना जाता है. यहां के निमाड़ क्षेत्र और सिंधी बस्ती की एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है, जिसके स्वाद का दीवाना पूरा बुरहानपुर ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य और देश का कोना-कोना है. इस मिठाी को सतपुड़ा या स्तरित सिंधी मिठाई के नाम से जाना जाता है. यह मिठाई बेहद कम सामग्री में बेहद आसान विधि से बनकर तैयार हो जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक महीने तक खराब नहीं होती और बुरहानपुर की संस्कृति में बेटियों की शादी और मायके की परंपरा से जुड़ी हुई है.
Burhanpur District Tourist Places-मध्यप्रदेश के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा बुरहानपुर जिला सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि इतिहास का वो दरवाजा है जिसने सदियों तक उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ा है. ताप्ती नदी के किनारे बसे इस जिले को आज भी दक्षिण का प्रवेश द्वार या दक्कन की कुंजी कहा जाता है. यह शहत जितना अपनी मुगलकालीन वास्तुकला के लिए मशहूर है, उतना ही यहां के असीरगढ़ किले से जुड़ी रहस्यमयी कहानियों के लिए भी जाना जाता है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर में कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 24x7 सक्रिय रूप से कार्य कर रही है. हमारा मुख्य लक्ष्य तेजी से उद्योगों की स्थापना कर स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना है. इसी उद्देश्य से वर्ष 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में समर्पित किया गया.
Burhanpur News-बुरहानपुर में एक शख्स पिछले 30 सालों से घोड़े की सवारी कर रहा है. हर दिन वह घोड़े पर 50 से 60 किलोमीटर की यात्रा करता है. पिछले 30 सालों में युवक 4 घोड़े बदल चुका है.
Burhanpur News: बुरहानपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक नाबालिग किशोरी के लिए जानलेवा साबित हुई. इंस्टाग्राम पर आरोपी युवक ने किशोरी से दोस्ती कर उसे अपने झांसे में लिया और शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद नाबालिग की मौत हो गई.
Burhanpur News: मुख्यमंत्री मोहन यादव मोहन यादव रविवार को नेपानगर पहुंचे, जहां उन्होंने नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित एक जनजातीय सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने 363.82 करोड़ की लागत वाली 127 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया.
Burhanpur News-बुरहानपुर में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया लेकिन बड़ी संख्या में उसके साथी वहां पहुंचे और उसे हिरासत से लेकर भाग निकले. पुलिस ने मुख्य आरोपी रेहराज सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है.
New Year 2026-न्यू ईयर आते ही हर परिवार घूमना-फिरना चाहता है. हर परिवार चाहता है कि साल की शुरुआत किसी खास जगह से हो, जहां सुकून भी मिले, इतिहास भी दिखे और जेब पर बोझ भी न पड़े. अगर आप भी इस तरह के सुकून की तलाश में हैं, तो मध्यप्रदेश का बुरहानपुर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन सकता है. यहां इतिहास, आस्था और प्रकृति का ऐसा संगम है, जिसे एक दिन में पूरे परिवार या दोस्तों के साथ भी आराम से महसूस किया जा सकता है.
Burhanpur News-बुरहानपुर में पांगरी बांध परियोजना से प्रभावित किसान लगातार दो सालों से विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में किसानों ने विरोध का नया तरीका इताज किया और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने मुंह पर कालिख पोती, मुर्गा बनकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और न्याय की मांग की.
Burhanpur News-बुरहानपुर में आर्म्स एक्ट का आरोपी घोड़े पर सवार होकर कार्ट परिसर में पहुंचा. आरोपी के इस अनोखी अंदाज को देखकर लोग हैरान रह गए और तुरंत इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. आरोपी को शकील बदमाश या शकील डॉन के नाम से स्थानीय लोग जानते हैं.
Burhanpur School Namaz Case: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सरकारी स्कूल के शिक्षक जबूर अहमद तड़वी पर हिंदू बच्चों को योग के बहाने नमाज सिखाने का आरोप लगा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Burhanpur News: बुरहानपुर के एक स्कूल में विवादित घटना सामने आई है. आरोप है कि एक टीचर ने हिंदू बच्चों को योग प्रैक्टिस के दौरान नमाज के आसन सिखाए. जानिए पूरा मामला...
MP News: बुरहानपुर के स्नेकमैन कहे जाने वाले आमिर खान को सांपों का बादशाह कहा जाता है. वे 14 अलग-अलग प्रजातियों के सांपों का शिकार भी हुए, लेकिन अपनी अनोखी तकनीक से हर बार बच जाते हैं.
MP Tourism-मध्यप्रदेश का बुरहानपुर शहर इतिहास की कई विरासतों को अपने अंदर समेटे हुए है. बुरहानपुर में कई ऐसी इमारतें है जो इतिहास से रूबरू कराती हैं. ताप्ती नदी के तट पर स्थित शाही राजसी महल उन्हीं चुनिंदा इमारतों में है जो शाही इतिहास का प्रतीक हैं. इस शाही किले को मूल रूप से फारूकी राजवंश के शासकों के द्वारा बनवाया गया था. इस किले में शाहजहां की वो बेगम रहा करती थी, जिसके लिए ताजमहल बनवाया गया है.
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में हनुमान चालीसा का पाठ के दौरान पत्थर बाजी हुई. जिसके बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा, विवाद को लेकर सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है.
Burhanpur News-बुरहानपुर में दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर जनसुनवाई में पहुंची. दुल्हन ने एसपी को बताया कि 31 अगस्त को उसकी शादी थी लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. दुल्हन ने दूल्हे पर शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.
History Of Burhanpur: बुरहानपुर मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर है जिसका मुगलों के इतिहास से गहरा नाता है. यहीं मुमताज महल की मृत्यु हुई थी. 17 जून 1631 को बुरहानपुर में अपने 14वें बच्चे को जन्म देते समय मुमताज महल ने अंतिम सांस ली थी. उस समय उनके पार्थिव शरीर को आगरा ले जाने में कठिनाई हो रही थी, इसलिए उन्हें बुरहानपुर में ताप्ती नदी के तट पर अस्थायी रूप से दफनाया गया था.
Burhanpur News: बुरहानपुर में गणेश प्रतिमा गिरने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के पास स्थित एक कारखाने को सील कर दिया है. मूर्तिकारों को चेतावनी दी गई है.