Pakur News: पाकुड़ पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गैंगरेप मामले में एक आरोपी, 420 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर और मारपीट के एक आरोपी को मुफस्सिल थाना पुलिस ने दबोचा है.
Pakur News: पाकुड़ में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेज हो गई है. जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं ने संयुक्त निरीक्षण के बाद पुराना डीसी मोड़ को प्रतिमा स्थापना के लिए जगह का चुनाव किया है.
Pakur News: झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय विवाहिता मारुति मरांडी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बरामद हुआ. शव खून से लथपथ मिला, जिसके बाद पुलिस हत्या की आशंका से जांच में जुट गई है.
Jharkhand SIR: झारखंड में SIR प्रक्रिया को चेक करने के लिए पाकुड़ की डीसी मेघा भारद्वाज ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि आयोग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें.
Jharkhand Police Arrested PFI Member: झारखंड के पाकुड़ में पुलिस ने PFI से जुड़े 2019 के मामले में सजायाफ्ता वारंटी हजेला शेख को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दावा किया कि आरोपी पर प्रतिबंधित संगठन से कनेक्शन और आपत्तिजनक कंटेंट बरामद होने के आरोप हैं. कोर्ट ने उसे साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी.
Pakur Latest News: महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदम गांव में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब युवक आम चुन रहा था.
Pakur News: पाकुड़ पुलिस ने चोरी की सात घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक शातिर चोर भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से 19 मामले दर्ज हैं.
पाकुड़ जिले के गाड़ामारा गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और 12 साल की बेटी की हत्या कर दी. पत्नी को पत्थर से मारकर और बेटी का गला दबाकर हत्या की गई. पुलिस ने जांच के दौरान महिला का शव गड्ढे से बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Pakur News: झारखंड के पाकुड़ के किताझोर मोहल्ले में शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हसुआ से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी पुत्र को मौके से गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
Pakur News: झारखंड के पाकुड़ के लखीनारायणपुर गांव में एक बार फिर सियार के हमले से दहशत फैल गई है. पांच वर्षीय बच्चा जुबाईर शेख घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है. इससे पहले भी सियार के हमले में एक मासूम की मौत हो चुकी है. ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड के पाकुड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है. जिला प्रशासन ने बंगाल से सटी सीमाओं को सील कर दिया है और राधानगर, बेनाकुड़ा जैसे चेकपोस्टों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. एसपी अनुदीप सिंह ने अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित करते हुए थानों को अलर्ट पर रखा है ताकि चुनाव के दौरान अवैध सामानों की आवाजाही रोकी जा सके.
Pakur News: पाकुड़ में 'मां काली ग्राम रक्षा मंदिर' में 150 वर्षों से पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है. ऐसा माना जाता है कि देवी मां के मंदिर में पूरी श्रद्धा से मांगी गई कोई भी मनोकामना निश्चित रूप से पूर्ण होती है.
Pakur Police Action: पाकुड़ में पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर सफलता हासिल की है. पुलिस ने 10 महीने में 76 'लाल वारंट' और 'स्थायी वारंट' के अपराधियों को धरा है.
पाकुड़ जिले की मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जोसिम शेख नामक तस्कर को 21 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन भी बरामद हुआ है. पकड़े गए अपराधी पर पहले से ही पाकुड़ और पश्चिम बंगाल में 9 मामले दर्ज हैं.
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में ताड़ के पेड़ों के मालिकाना हक को लेकर हुए विवाद में 41 वर्षीय पार्वती सोरेन की हत्या कर दी गई. उनके भतीजों ने पत्थर से कुचलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरेन हांसदा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पूरा गिरिडीह राम की भक्ति में लीन है. वहीं, पाकुड़ में भी प्रशासन रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट पर है.
पाकुड़ में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. कई ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ में लगे प्याज, लहसून, गेहूं, जौ, मक्का, और मसूर की फसलें खराब हो गई है, जिससे किसान परेशान है.
झारखंड की राजनीति में पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने एआईएमआईएम का दामन थाम लिया है. हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर का मानना है कि अकील अख्तर के अनुभव से संथाल परगना में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत होगी और आगामी निकाय चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी.
Jharkhand Kabaddi Team News: पाकुड़ जिले के तीन कबड्डी खिलाड़ियों का चयन 19वीं सीनियर राष्ट्रीय सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड राज्य की टीम में किया गया है. इसका आयोजन 10 से 12 जनवरी तक उत्तराखंड के बाजपुर में किया जाने वाला है.
Pakur News: पाकुड़ जिले की दुलारस किस्कू ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं. बेलडीहा गांव की रहने वाली इस आदिवासी महिला ने सखी मंडल से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को बदलने का काम किया है.
Jharkhand News: पाकुड़ में राज्य सरकार की कामधेनु योजना से जुड़कर एक दंपती ने गौ-पालन के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है. 20 गायों से शुरू हुआ सफर आज 60 गायों और प्रतिमाह 1.5 लाख रुपये की आय तक पहुंच चुका है.
Pakur News: पाकुड़ में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया.