Haridwar Hari Giri Warning Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनकर ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे पर किए गए प्रदर्शन को लेकर हरिद्वार में संत समाज का विरोध तेज हो गया है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई संतों ने इस प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताई है. संतों का कहना है कि जिस मामले में साधु-संतों की कोई भूमिका नहीं थी, उसमें भगवा वस्त्र को प्रतीक बनाकर प्रदर्शन करना सनातन और संत समाज का अपमान है. अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री हरि गिरी ने पप्पू यादव से संत समाज से माफी मांगने की मांग की है.
Maulana Jjarjis Ansari Controversy Statement: इटावा के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना जर्जिस अंसारी ने फिर विवाद खड़ा कर दिया है. इस बार उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया है, जिससे न सिर्फ धार्मिक और सामाजिक संगठन भड़क गए हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है. दरअसल, कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा के गर्माने के बीच झारखंड में की गई तकरीर में मौलाना जर्जिस ने श्री कृष्णा को मुसलमान बताया है. इसके बाद महंत विष्णु दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. आप भी देखिए क्या है ये पूरा मामला?
मित्रों, राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है। रामलला के दान पात्र से चोरी हुई है। लेकिन सच यह भी है कि इस घटना को आधार बनाकर राम मंदिर के खिलाफ सनातनी आस्था के खिलाफ जहरीला दुष्प्रचार भी किया जा रहा है। जिससे आपको सावधान रहने की जरूरत है। अब हम एक ऐसी जहरीली सोच के बारे में आपको बताने वाले हैं जो हिंदुओं को जाति, समुदाय और क्षेत्र के आधार पर बांटती है। जो हिंदुओं को विभाजित करने के लिए नई-नई साजिशें करती है। और इस साजिश को विस्तार देने के लिए मजहबी जलसे कराए जाते हैं। हिंदुओं को जातियों में बांटने की इस नई साजिश का नेतृत्व मौलाना सज्जाद नोमानी कर रहे हैं। वो सज्जाद नोमानी जो देश में मुसल
Aligarh News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अलीगढ़ में रामकथा के दौरान, अयोध्या, मथुरा, संभल और काशी के बारे में बात की. इसके अलावा उन्होंने लव जिहाद को लेकर भी चिंता जताई. रामभद्राचार्य ने कहा कि देश की बहन बेटियों को लव जिहाद से सचेत रहना चाहिए. देश में लव जिहाद करके बेटियों की हत्याएँ हो रही, लाशें फ्रिज के भीतर टुकड़ों में मिल रही हैं. रामभद्राचार्य ने कहा कि हमने अयोध्या मंदिर के लिए कोर्ट में गवाही दी, जो निर्णायक साबित हुई. अयोध्या में राम मंदिर बन गया, अब कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ और संभल की बारी है.
मित्रों, समाज के लिए एक बड़ा खतरा औरंगजेब वाली कट्टर सोच भी है। ऐसी सोच जो दूसरों के आस्था स्थलों को चोट पहुंचाने और समाज को बांटने का पाप करती है। सनातन की शक्ति ने भारत से 7000 कि.मी. दूर इंग्लैंड की धरती पर इस औरंगजेब वाली सोच को मात दी है। विदेशी धरती पर धार्मिक विद्वेष के खिलाफ सनातनी जीत से जुड़ा यह विश्लेषण आज आपको बहुत ही ध्यान से देखना चाहिए।
Sanatan Dharma: सनातन धर्म को लेकर लोगों के मन कई सवाल खड़े होते हैं. यह धर्म शाश्वत क्यों है, इसकी खूबियां क्या है और पुनर्जन्म इसका अभिन्न अंग कैसे है. इस विषय को लेकर "महामंडलेश्वर स्वामी आदित्य कृष्ण गिरि महाराज के विचार जानिए.
तमिलनाडु विधानसभा में आज डीएमके नेता उदयनिधि ने एक बार फिर से सनातन विरोधी बयान दिया. उनके बयान का फिर से देशभर में विरोध शुरू हो गया है.
Premanand Maharaj Video: मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज बुधवार को बलदेव स्थित ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के दरबार पहुंचे. उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए. पूरा बलदेव प्रांगण 'राधे-राधे' और 'दाऊजी महाराज की जय' के जयघोष से गूंज उठा. महाराज के दर्शन के लिए गुरुवार सुबह मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जैसे ही प्रेमानंद महाराज मंदिर प्रांगण में पहुंचे, हर ओर केवल भक्तों की भीड़ ही नजर आई. आप भी ये वीडियो देखें...
Morena Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा कस्बे में आयोजित आशीर्वचन कार्यक्रम में कहा कि "हमें ‘आई लव मोहम्मद’ से कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन जब ‘आई लव महादेव’ गूंजे तो किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए." उन्होंने कहा कि लोग हमें भड़काऊ कहते हैं, लेकिन हम किसी मुस्लिम या ईसाई के खिलाफ नहीं हैं. हम कट्टर सनातनी हैं.
क्यों कांग्रेस के एक तेज-तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अचानक पार्टी का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया? गौरव वल्लभ ने पहली बार उन गैर-समझौतावादी वजहों का खुलासा किया है, जिनके कारण उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया. इस बेबाक इंटरव्यू में गौरव वल्लभ ने बताया कि उन्हें कांग्रेस छोड़ने से रोकने के लिए किस तरह की कोशिशें हुईं? सनातन को 'कोरोना' कहना और राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराना कैसे बना 'ब्रेकिंग पॉइंट'? बीजेपी में आने के बाद जब संबित पात्रा से मिले तो क्या बात हुई? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात का अनुभव कैसा रहा?
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी और गांधी परिवार को लेकर अब तक के सबसे बड़े और निजी खुलासे किए हैं. क्या राहुल गांधी सिर्फ चुनाव के समय 'जनेऊधारी ब्राह्मण' बनते हैं? क्या उनके घर में हिंदू देवी-देवताओं की कोई तस्वीर नहीं है? और क्या भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक 'ड्रामा' थी? इस विस्फोटक इंटरव्यू में गौरव वल्लभ ने उन 4 बड़ी वजहों का खुलासा किया, जिनके कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी. इस वीडियो में जानिए कि क्या राहुल गांधी सिर्फ चुनावी हिंदू हैं? गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी के घर के अंदर क्या देखा?
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ने की असली वजहों का खुलासा किया है. इस विस्फोटक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे कांग्रेस के स्टैंड ने उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिया. गौरव वल्लभ ने बताया कि जब उदयनिधि स्टालिन ने सनातन को 'कोरोना' कहा तो कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध क्यों नहीं किया? कांग्रेस नेतृत्व ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण क्यों ठुकराया? राहुल गांधी अडानी-अंबानी को गाली देते हैं, जबकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री उन्हीं के लिए रेड कार्पेट बिछाते हैं, यह दोहरा मापदंड क्यों?
Sawan 2024 Special: सावन का महीना सिर्फ पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आपके मन, रिश्ते और जीवन को संतुलित करने का महीना है. क्या आप जानते हैं कि सोमवार का व्रत सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं, लड़कों के लिए भी उतना ही ज़रूरी है? इस खास पॉडकास्ट में, प्रसिद्ध ज्योतिषी वाई राखी (Y Rakhi) ने सावन से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया है कि सावन का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है? (चतुर्मास का रहस्य) लड़कों को क्यों रखना चाहिए सोमवार का व्रत? Breakup और मानसिक अशांति से बचने के लिए क्या करें? महादेव को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय: "भक्त एक शिव का चला..." क्या है महाभिषेक और इसका महत्व?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी पहल सामने आई है. विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने आज सनातन हेल्पलाइन की औपचारिक शुरुआत की. संस्था ने दावा किया है कि लगातार सामने आ रहे अवैध धर्मांतरण के मामलों को देखते हुए यह हेल्पलाइन शुरू की गई है, जिससे पीड़ित सीधे संपर्क कर सकें. पिछले दिनों विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा कराए गए धर्म संसद में सनातन हेल्पलाइन खोलने का प्रस्ताव पास हुआ था.
Gorakhpur News: सावन मास के पहले दिन गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन कर भगवान शिव की विधिवत पूजा की. मठ के आचार्यों ने वेद मंत्रों का पाठ किया. सीएम योगी ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया. रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की.
RJD MLA Chandrashekhar: सनातन धर्म को लेकर राजद विधायक ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. इस बार मधेपुरा में मीडिया से बातचीत करते पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि कि जानवरों का सम्मान होना चाहिए, क्योंकि वह भी जीव हैं. मगर, जो धर्म इंसान को अछूत और जानवरों को भगवान बनाता है.
Pujari Granthi Samman Yojana: दिल्ली में अगले कुछ महीनो में चुनाव होने वाले हैं. दिल्ली में चुनावी सरगर्मी अभी से तेज हो गई है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए एक के बाद एक योजना का ऐलान कर दिया है. पहले जहां उन्होंने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान किया. तो उसके बाद उन्होंने दिल्ली के सीनियर सिटीजंस के लिए संजीवनी योजना शुरू करने का ऐलान किया. फिर उसके बाद उन्होंने दलित समुदाय के छात्रों के लिए डाॅ अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का ऐलान किया.
Dholpur News: जिले में सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर श्राद्धपक्ष का समापन हो गया. जिले में चंबल नदी एवं पार्वती नदी सहित अन्य नदी पर सनातन धर्म के लोगों ने पितरो को आस्था एवं श्रद्धा पूर्वक तर्पण किया. 16 दिन तक चलने वाले करणागतों में सनातन धर्म के लोग देवलोक में बैठे अपने पूर्वजों एवं पितरों को तर्पण किया.
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ी चिंता जताई है. गुरुवार (26 सितंबर, 2024) को उन्होंने राजस्थान की राजधानी जयपुर में कहा कि सनातन कभी जहर नहीं फैलाता है. यह तो खुद शक्तियों का संचार करता है.
ହିନ୍ଦୁ ରୀତିନୀତି ଅନୁଯାୟୀ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ସନାତନ ଧର୍ମରେ ସାମିଲ କରାଯାଇଛି । ସନାତନ ଧର୍ମ ଗ୍ରହଣ କରିବା ପରେ ଉକ୍ତ ଲୋକମାନେ ବହୁତ ଖୁସି ଥିବା କହିଛନ୍ତି ।
Hartalika Teej 2024: सनातन धर्म में हरतालिका तीज व्रत का एक विशेष स्थान है. इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. सुहागिन महिलाएं इस व्रत को पति के लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और तरक्की के लिए रखती है.
Nag Panchami 2024: हर साल नाग पंचमी का त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल 9 अगस्त, दिन शुक्रवार को देश के अलग-अलग राज्यों में नाग पंचमी के त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. लोग इस दिन नाग देवता की पूजा करते हैं, उन्हें दूध, फूल अर्पित करते हैं.