Rishikesh News: मुजफ्फरनगर की रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग को मुख्य आरोपी सोफियान ने बहलाफुसलाकर ऋषिकेश ले आया था. यहां होटल में नाबालिग के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
Rishikesh News : ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिर गया. गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में सांसद और उनके साथ मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई.
Rishikesh News: इस साल की कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. उत्तराखंड रोडवेज ने कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली रूट में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है.
Rishikesh Lineman Death: ऋषिकेश के आईएसबीटी क्षेत्र में 30 वर्षीय आउटसोर्स लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई है. जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन (UPCL) के अधिकारियों और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की.
ऋषिकेश को नई भव्यता देने के लिए तैयार किए जा रहे 'ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर' की राह में अब अंग्रेजों के जमाने का रेलवे स्टेशन आने वाला है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, इस कॉरिडोर के विकास के लिए पुराने रेलवे स्टेशन की बेशकीमती भूमि का उपयोग किया जाएगा.
Protest Against Namaz in Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक घर में सामूहिक नमाज अदा किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर ऐतराज जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. घटना की वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मजहबी आजादी को लेकर बहस छिड़ गई, कुछ लोगों ने हिंदूवादी संगठनों के इस रवैये को गैर-कानूनी करार दिया है.
ऋषिकेश के तपोवन इलाके में एक युवती ने नशे की हालत में खूब हंगामा किया. उसने पुलिस के बैरिकेड्स गिराकर न सिर्फ रास्ता ब्लॉक कर दिया, बल्कि समझाने आए स्थानीय लोगों और राहगीरों से भी बदतमीजी भी करने लगी. जिसका वीडियो सामने आया है.
Rishikesh News: उत्तराखंड पुलिस के जांबाज उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, जो एक दुखद सड़क हादसे में असमय मौत हो गई. आज पंचतत्व में विलीन हो गए. उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी गई.
Rishikesh Railway Station Attack: ऋषिकेश योग नगरी रेलवे स्टेशन पर सो रहे दामाद पर ससुर ने चाकू से हमला कर दिया. GRP ने आरोपी को फिल्मी अंदाज में पीछा कर गिरफ्तार किया.
उत्तराखंड के कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक आशीष जैन का शव आखिरकार पांच दिन बाद बरामद कर लिया गया है. पिछले कई दिनों से SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं.
Rishikesh News: ऋषिकेश में थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत सिंगटाली पुल के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. मेरठ से घूमने आए दो पर्यटक गंगा के तेज बहाव में बह गए, जिससे हड़कंप मच गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
Rishikesh News: ऋषिकेश में रविवार को करोड़ों रुपये की एक प्रॉपर्टी डील को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. मामला उस वक्त गरमा गया जब शहर के एक चर्चित प्रॉपर्टी डीलर और दूसरे पक्ष के बीच बातचीत अचानक कहासुनी में बदल गई और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई.
Rishikesh News: ऋषिकेश में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. तीर्थनगरी में स्थित श्री भरत मंदिर में भगवान श्री भरत के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
Rishikesh News: ऋषिकेश में एक विदेशी महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
Rishikesh Bajrang Setu: ऋषिकेश को नई पहचान मिलने वाली है. यहां गंगा नदी पर एक ब्रिज ऐसा आकर्षक पुल बनकर लगभग तैयार हो गया है, जिस पर आप गंगा की लहरों का रोमांचक अनुभव कर सकेंगे. तकनीकी परीक्षण के बाद इसे आम जनता और चारधाम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. जानिए इसकी खासियत...
Rishikesh News: ऋषिकेश में अज्ञात हमलावर ने घर के अंदर सो रही एक महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
Maulvi Harassed and threatend In Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक मुस्लिम आबादी वाले इलाके में कुरआन पढ़ाने वाले बिहार के मौलवी से हिन्दू संगठन के लोगों ने बदसुलूकी की और डराया-धमकाया. फिलहाल उस दुकान को बंद कर दिया गया है, जहाँ मौलवी कुरआन पढ़ाते थे. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
Rishikesh News: ऋषिकेश में करीब एक बीघा वन भूमि पर कब्जा करके भूमि पर टीन सेट बनाया गया है. दिन- दहाड़े वन विभाग की नाक के नीचे हो रहे इस कब्जे को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चा का बाजार गर्म है.
Rishikesh forest land survey: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहे वन भूमि के सर्वे के विरोध में ऋषिकेश में स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया. प्रदर्शन कर रही भीड़ ने हरिद्वार हाइवे और रेल मार्ग को भी जाम कर दिया. लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. इसके बाद हालात बिगड़ गए. भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने करीब 600 अज्ञात लोगों और 21 पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है.
Rishikesh Viral Video: ऋषिकेश में मुरादाबाद से कुछ युवाओं के साथ तपोवन क्षेत्र में घूमने आई एक लड़की ने नशे में टल्ली होकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. घटना तपोवन बाजार की है. इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती इधर-उधर भागती और शोर मचाती हुई नजर आ रही है. किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी. उसके साथी और पुलिसकर्मी उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर वह और उग्र हो गई. इस मामले में पुलिस एक्ट में चालान किया गया है.
Basanti Ben in Rishikesh: पीएम नरेंद्र मोदी की बहन ऋषिकेश पहुंची हैं. यहां वह अपने पति हंसमुख भाई के साथ एक निजी होटल में रुकी हैं. उनके पति का कहना है कि इस यात्रा का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. पढ़िए पूरी डिटेल...
अमित कंडियाल/ऋषिकेश: सोशल मीडिया मीडिया इंफ्लुएंसर तनु रावत के ऋषिकेश के एक आश्रम में शूटिंग के लिए अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने पर हंगामा खड़ा हो गया है. वीडियो में तनु आश्रम की एक बिल्डिंग में रात को अर्धनग्न और उत्तेजक कपड़ों में डांस करते हुई दिख रही है.जिसके बाद राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने राम के नाम से जुड़े परिसर में इस प्रकार की वीडियो को शूट करने पर अपना विरोध जताया है. जयराम आश्रम के प्रबंधक से तनु रावत से फ्लैट खाली करवाने की मांग की है. वहीं साधु-संतों ने भी साफ कहा कि तीर्थ क्षेत्र में इस प्रकार का क्रियाकलाप शुभ संकेत नहीं है.