Jharkhand News: देवरी के बुढ़ियासारे गांव की बहामुनि को चार माह पहले रंगामाटी के मनीष मुर्मू बहला-फुसलाकर ले गया था. पिता अनूप हांसदा का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर बेटी को रंगामाटी में रखा गया. घरवाले पुलिस के पास नहीं गए, बस बेटी के हाथ पीले होने का इंतजार करते रहे. ससुराल में बहामुनि की लाश मिली.
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह सदर अस्पताल के बाहर हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां प्राइवेट एंबुलेंस को 'चलती-फिरती बार' बना दिया गया है. आरोप है कि रात होते ही एंबुलेंस स्टैंड पर शराब पार्टी शुरू हो जाती है और वही ड्राइवर बाद में मरीजों को लेकर सड़कों पर निकलते हैं. स्थानीय लोगों ने डीसी और एसपी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
Giridih Road Accident News: गिरिडीह के इसरी बाजार ट्रक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान भीड़ ने ड्राइवर जमकर पीटा. बताया जा रहा है कि कोयला लोड ट्रक JH02BL1853 ने 30 लोगों को कुचला है.
Giridih News: गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इसरी बाजार में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है. एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी है. अब तक इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
Jharkhand News: गिरिडीह जिले में सीसीएल सीपी साइडिंग पर कोयला चोरों ने हमला कर दिया. इस हमले में अधिकारी समेत 8 घायल हो गए. वहीं, जवाबी झड़प में एक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 300 से अधिक कोयला चोरों ने लाठी-डंडे से हमला किया.
Giridih Crime News: पचंबा थाना क्षेत्र में एक युवक की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई. मृतक के फुफेरे भाई ने बताया कि करीब 20 लड़कों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सड़क पर घसीटा. पुलिस सभी आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.
झारखंड के गिरिडीह जिले के लेदा-बजटो गांव में शनिवार शाम गुपचुप और छोला खाने से बड़े पैमाने पर फूड पॉइजनिंग की घटना हुई है. इस जहरीले खाने से 6 वर्षीय रंजन कुमार की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं. डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर प्रशासनिक टीम और सिविल सर्जन अस्पताल में राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.
गिरिडीह जिले के नवडीहा में एक शादी समारोह तब हंगामे में बदल गया जब दूल्हे ने धान कुटाई की रस्म के दौरान अजीब हरकतें और गलत शब्दों का प्रयोग किया. दुल्हन ने उसे मानसिक रूप से बीमार मानकर शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद वधू पक्ष ने पूरी बारात को बंधक बना लिया और पंचायत के बाद 3.20 लाख रुपये का हर्जाना लेकर उन्हें छोड़ा.
Giridih News: गिरिडीह शहर के स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला के बगल में स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम कार्यालय के गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आग की लपटें और तेज धुआं निकलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए. इधर आग की लपटों की चपेट में आकर मौके पर स्थित दो झोपड़ीनुमा दुकान भी जलकर खाक हो गया. इधर जब स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, तो उधर से जवाब आया कि अभी दोनों गाड़ियां निकली हुई हैं. आने के बाद भेजते हैं. रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा
गिरिडीह जिले के डुमरी में गुरुवार को कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ. यहां गुड़ से लदे ट्रक की कोयला से लोड ट्रक की टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलगो टोल प्लाजा के पास सभी गाड़ियां इधर-उधर भागने लगीं. सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से डीवीएल कंपनी के टैंकर के माध्यम से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंच सकी थी.
Giridih News: गिरिडीह जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका की किसी बात से नाराज होकर घर में रखी सल्फास की गोली खा ली. जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई है. अब वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है.
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत बिहार के चार युवकों ने स्विफ्ट डिजायर कार से जमकर उत्पात मचाया. एक बाइक को टक्कर मारने के बाद ग्रामीणों को पिस्तौल दिखाकर डराया और भागने के दौरान दो और लोगों को जख्मी कर दिया.
धनबाद एसीबी की टीम ने गिरिडीह जिले के राजधनवार से मनरेगा के जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एक योजना के भुगतान के बदले यह रकम मांगी थी. गिरफ्तारी के समय जेई ने जमीन पर लेटकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर धनबाद ले गई.
गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित चिताखारो गांव में उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक अवैध नकली शराब फैक्ट्री को ध्वस्त किया है. माफिया धान के गोदाम में चोरी-छिपे विदेशी शराब तैयार कर रहे थे. मौके से 34 पेटी नकली शराब, एक ट्रैक्टर खाली बोतलें और 6 गैलेन नकली शराब बरामद की गई है.
गिरिडीह के लोकाय थाना अंतर्गत मानपुर कहुवाई में सरिता देवी नामक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई. सरिता की शादी 2022 में हुई थी और वह गर्भवती भी थी. घटना के बाद मृतका की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके.
Giridih News: नुकीली कील अपने शरीर में चुभो पर 60 फिट की ऊंचाई पर बने लकड़ी के खंभे में झूलकर करतब दिखाते हैं इसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. बहरहाल, यह एक आस्था का पर्व है या फिर अंधविश्वास, इसे लेकर चर्चा भी खूब होती है.
Giridih News: गिरिडीह में काले कोर्ट- पैंट पहनकर आए फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने धनवार के एक जेवर दुकान में धावा बोला. कागजातों की जांच के नाम पर मुख्य कारीगर को पूछताछ करने की बात कहकर 20 लाख से अधिक के जेवर के साथ गाड़ी में बैठाया और फरार हो गए.
Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पूरा गिरिडीह राम की भक्ति में लीन है. वहीं, पाकुड़ में भी प्रशासन रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट पर है.
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो रानीबांध गांव में शुक्रवार (13 मार्च) की देर रार में पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आ जाने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान बिहार के बांका जिला के बौसी एकहरी गांव की रहनेवाली बतायी जा रही है. बताया गया की शुक्रवार की रात में वह किसगो स्थित रिश्तेदार के घर से गादिकला स्थित अपनी बहन के जा रही रही थी. इसी क्रम में हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई.
Giridih News: गिरिडीह में गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति न होने के कारण कई लोग एजेंसी पहुंच गए, जिससे भारी भीड़ लग गई. गैस सिलेंडर लेने आए कई उपभोक्ताओं ने बताया कि चार दिनों से खाना सही से नहीं बन पा रहा है.
UPSC Result 2025: गिरिडीह जिले के नाजिया परवीन और करण कुमार सेठ ने सिविल सेवा (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों सफल परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया.
Giridih News: बिहार-झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से गिरिडीह के मंझलाटोल में छिपे दो नक्सली दबोचे गए हैं, जिन्हें पकड़कर पुलिस पटना ले गई है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पर बिहार और झारखंड के अलग-अलग थाने में कई अन्य मामले दर्ज हैं.