Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी के सेक्टर-5 में HSVP द्वारा झुग्गियां तोड़े जाने पर स्थानीय व्यापारियों ने नाराजगी जताई है. लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने गरीबों पर तुरंत कार्रवाई की, लेकिन 6 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी 'रोटरी रसोई' को नोटिस के बावजूद राजनीतिक रसूख के कारण छोड़ दिया, आइए विस्तार से जानें.
Rewari Accident: हरियाणा के रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. धामलावास ITO के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई.
Rewari News: हरियाणा के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कार्रवाई नहीं होने से नाराज दो पीड़ित छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद छात्रों ने उन्हें समय रहते रोक लिया.
Haryana News: रेवाड़ी में नगर परिषद चुनाव में निहारिका चौधरी की हार के बाद कांग्रेस की कलह खुलकर सामने आ गई है. शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने पार्टी के भीतरघातियों को 'जयचंद' बताते हुए उन पर ब्लैकमेलिंग और गिरोहबंदी का आरोप लगाया, आइए विस्तार से जानें.
Haryana News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 'QS World Subject Rankings 2026' में 11 विषयों में जगह बनाकर, दुनिया की शीर्ष 1% यूनिवर्सिटीज की श्रेणी में अपना स्थान बना लिया है. इसके अलावा, संस्थान ने मेधावी छात्रों के लिए ₹250 करोड़ की छात्रवृत्तियों की घोषणा की है. साथ ही, यह खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए MAKA ट्रॉफी जीतने वाली देश की पहली निजी यूनिवर्सिटी बन गई है, आइए विस्तार से जानते हैं.
Haryana 12th Topper: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है. रेवाड़ी के जांट गांव की दीपिका ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. सरकारी शिक्षक की बेटी दीपिका ने बिना किसी कोचिंग के घर पर ही रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई कर यह सफलता पाई, आइए विस्तार से जानें.
Rewari Nikay Chunav: हरियाणा के रेवाड़ी के वार्ड-12 में मतदान केंद्र को स्टेडियम से हटाकर भाजपा उम्मीदवार की निजी सोसाइटी में शिफ्ट करने पर बवाल हो गया है. ग्रामीणों ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए डीसी को शिकायत दी है. मांग पूरी न होने पर उत्तम नगर के मतदाताओं ने 10 मई को चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है, आइए विस्तार से जानें.
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मिल रही बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुग्राम के स्कूलों को मिली धमकी के बाद अब अंबाला और रेवाड़ी रेलवे जंक्शन को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है.
Rewari Municipal Council Chunav: केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह ने रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने पार्टी में अंतर्कलह को नकारा और कहा कि वे रेवाड़ी को गुरुग्राम जैसा 'बिल्डर-आधारित' मॉडल नहीं बनने देंगे. उन्होंने जमीनों के संरक्षण और पारदर्शी विकास पर जोर दिया, आइए विस्तार से जानें.
हरियाणा के रेवाड़ी के चांदपुर की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो और गंदे पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पहले पुलिस ने जाम खुलवाया, लेकिन अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से लोगों का गुस्सा फिर भड़क गया और उन्होंने टायर रखकर रास्ता बंद कर दिया.
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में गौवंश की रक्षा और गौकशी पर रोक लगाने के लिए संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने और दोषियों के लिए फांसी की सजा का कानून बनाने की मांग की है, आइए विस्तार से जानें.
Rewari Fire News: आग लगने के बाद मौके पर कई छोटे सिलेंडरों के फटने की आवाजें सुनाई दीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. तेज हवा के कारण आग दूर तक फैल गई. एक के बाद एक दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी भांजी डॉ. श्वेता की शादी में शामिल होने के लिए आज रेवाड़ी (हरियाणा) पहुंच रहे हैं. वह यहां अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में 'भात' भरने की अहम रस्म निभाएंगे.
Haryana News: रेवाड़ी के काठूवास गांव के 22 वर्षीय युवक अंशु का शव करीब छह महीने बाद भारत लाया गया. अंशु एमबीए की पढ़ाई के लिए रूस गया था, लेकिन वहां हुई घटनाओं ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.
Haryana News: रेवाड़ी में दिल्ली रोड स्थित एक कंपनी के कमरे से युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान राजस्थान के कोटपूतली निवासी 35 वर्षीय सुंदर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, युवक का शव कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा मिला और उसकी हालत बेहद गंभीर थी.
Rewari News: रेवाड़ी-बावल रोड पर गांव करनावास के पास कैलाश नाम के युवक का कबाड़ी का गोदाम है, जिसमें भीषण आग लग गई और बड़ा हादसा होने से टल गया. क्योंकि इसी गोदाम के साथ में पेट्रोल पंप व पास ही में इंडियन ऑयल का तेल डिपो बना हुआ है.
Haryana News: रेवाड़ी के गांव बुडाना में एक दर्दनाक हादसे में 48 साल के बिजली मैकेनिक की मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब वह एक कंपनी में काम कर रहे था. हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
Rewari News: प्राथमिक दृष्टि से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे ड्राइवर ने किसी अनहोनी से बचने के लिए गाड़ी को खेत में उतार दिया था. गाड़ी तेजी से खेत की तार वाली फेंसिंग को तोड़ती हुई अंदर घुसी और धंस गई. इसके बाद ड्राइवर गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया.
Rewari News: मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इटावा के जाहिद को गिरफ्तार कर लिया है. फैजान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम यूपी गई हुई हैं. दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंदी थे.
सालहावास गांव में कंपनी द्वारा पहले एक ऑफिस भी बनाया गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है. इससे साफ संकेत मिलता है कि लंबे समय से इस संपत्ति को लेकर कंपनी की कोई सक्रियता नहीं रही है
Haryana Development Project: हरियाणा के विकास में सरकार लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में रेल मंत्रालय ने हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान की राजधानी जयपुर तक नीमराणा से गुजरने वाली 191 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है. इस सर्वे के लिए 5.73 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. यह फैसला दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, आइए विस्तार से जानें.
Haryana News: रेवाड़ी के जिला कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस दौरान कंट्रोल रूम को बम ब्लास्ट की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. डीएसपी डॉ. रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, SWAT टीम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची.सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और सभी गेट बंद कर दिए गए.