हनुमानगढ़ न्यूज़

फोटो

गेहूं-सरसों बचाने की जंग जीते किसान, IGNP में मिली राहत! 4 जनवरी से बदलेगा रेग्यूलेशन

Hanumangarh News: जिले में चार में दो समूह चलाने की मांग कर रहे इंदिरा गांधी नहर के किसानों के लिए राहत की खबर है. इंदिरा गांधी नहर में एक बारी चार में दो समूह चलाए जाएंगे. उसके बाद तीन में एक समूह में पानी चलाया जाएगा. यह सहमति इंदिरा गांधी नहर में रेग्यूलेशन निर्धारित करने के लिए जल संसाधन विभाग मुख्य अभियंता कार्यालय में दोबारा बुलाई गई जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में हुई.

Jan 04, 2026, 09:26 AM IST
टिब्बी में किसान 7 जनवरी को करेंगे महापंचायत, जानें फिर से क्यों उबाल ले रहा है एथेनॉल फैक्ट्री विवाद

हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसान आंदोलन फि से जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है. किसानों ने वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए 7 जनवरी को संगरिया में महापंचायत का ऐलान किया है. मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है.

Jan 02, 2026, 05:53 PM IST
इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसान आंदोलन तेज, संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक की पंजाब, हरियाणा व राजस्थान चैप्टर की मोर्चे से जुड़ी हुई किसान जथेबंदियों ने टिब्बी में चल रहे "इथेनॉल फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ" मोर्चे में पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया.

Dec 24, 2025, 07:39 PM IST
टिब्बी में नहीं लगेगी एथेनॉल फैक्ट्री, फिर भी किसानों का आंदेलन रहेगा जारी!

Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री को नहीं लगाने का फैसला लिया गया है लेकिन फिर भी किसानों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है. जानें क्यों

Dec 20, 2025, 07:27 PM IST
हनुमानगढ़ में किसानों के आगे झुकी कंपनी! टिब्बी से बाहर जाएगी एथेनॉल फैक्ट्री

हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में प्रस्तावित राठीखेड़ा एथेनॉल फैक्ट्री को किसानों के विरोध के बाद नहीं लगाया जाएगा. कंपनी ने प्लांट राज्य से बाहर लगाने का फैसला लिया है. किसानों ने इसे बड़ी जीत बताया, लेकिन मुकदमे वापसी और एमओयू रद्द होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है.

Dec 20, 2025, 05:20 PM IST
Hanumangarh Kisan Mahapanchayat Updates Live: अधिकारियों की किसान नेताओं के साथ हुई वार्ता, 20 दिन में मांगें पूरी ना होने पर फिर महापंचायत की दी चेतावनी

Hanumangarh Kisan Mahapanchayat Updates Live: हनुमानगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा. टिब्बी में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री समेत कई मांगों को लेकर संयुक्त किसान महासभा की ओर से धानमंडी परिसर में महापंचायत आयोजित की जा रही है.

Dec 17, 2025, 05:05 PM IST
Hanumangarh Kisan Mahapanchayat : टिब्बी में धारा 163 लागू, पंजाब हरियाणा से भी पहुंच सकते हैं किसान, ड्रोन से निगरानी

Hanumangarh Kisan Mahapanchayat : किसान महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिला कलेक्टर कार्यालय सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेटिंग की गई है. महापंचायत में हरियाणा और पंजाब के किसान भी शामिल हो सकते हैं.

Dec 17, 2025, 09:54 AM IST
एथेनॉल फैक्ट्री विवाद को लेकर 17 दिसंबर को किसानों की महापंचायत, दोपहर 12 बजे तक अस्थाई रूप से इंटरनेट बंद

Ethanol factory protest: हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर विवाद जोरों पर है. एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने महापंचायत का ऐलान किया है.

Dec 16, 2025, 03:44 PM IST
HanumanGarh Mahapanchayat News: किसान आंदोलन ट्विस्ट, महापंचायत की जगह बदली, ट्रैक्टर पर कलेक्टर सख्त!

Hanumangarh farmers protest: हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में प्रस्तावित एथनॉल प्लांट के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है. 17 दिसंबर को होने वाली महापंचायत को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है.

Dec 16, 2025, 08:12 AM IST
'ट्रैक्टर के बम्पर मजबूत होने चाहिए… यह ही टैंक का काम करेगा' टिब्बी महापंचायत से पहले बोले राकेश टिकैत

हनुमानगढ़ के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री विवाद और किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में 17 दिसंबर को महापंचायत होगी. राकेश टिकैत के बयान से माहौल गरमाया. किसान नेताओं ने समर्थन जताया, प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

Dec 15, 2025, 10:52 PM IST
हनुमानगढ़ में सिर्फ दो मांगों पर अड़े किसान, 17 दिसंबर को आर या पार, महापंचायत में होगा बड़ा फैसला !

हनुमानगढ़ के टिब्बी के राठीखेड़ा गांव में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर विवाद थमा नहीं है. 17 दिसंबर को एक बड़ी महापंचायत होनी है और किसान इस बार आर या पार के मूड में दिख रहे हैं.

Dec 15, 2025, 03:46 PM IST
Hanumangarh Mausam: कोहरे के आगोश में हुआ हनुमानगढ़, जीरो हो गई विजिबिलिटी, चारों तरफ धुंध ही धुंध

Hanumangarh Fog Alert: हनुमानगढ़ जिले में सर्दी ने अपना पूर्ण रूप दिखाना शुरू कर दिया है. आज सुबह अचानक शहर और आसपास के क्षेत्रों को घने कोहरे की मोटी चादर ने ढक लिया, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई. कोहरे के साथ ठंडी हवाओं ने ठंडक को और बढ़ा दिया, जिससे तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

Dec 14, 2025, 09:49 AM IST
टिब्बी में 4 दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल, किसानों पर हुए मुकदमों को लेकर पूर्व विधायक ने दिया बयान

टिब्बी में इथेनॉल प्लांट विवाद पर पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने साफ कहा कि फैक्ट्री हटाने के आदेश तक समझौता नहीं होगा. किसानों पर केस बर्दाश्त नहीं. हालांकि आज चार दिन बाद क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है.

Dec 13, 2025, 06:23 PM IST
एथेनॉल फैक्ट्री के विवाद को लेकर किसानों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 17 दिसंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर महापंचायत का ऐलान

Hanumangarh Tibbi kisan Protest: हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध और विवाद रुकने का नाम नही लें रहा है. 10 दिसंबर को टिब्बी मे हुईं महापंचायत के दौरान हुई आगजनी तोड़फोड़ को लेकर जहां प्रशासन कड़ा रुख इख्तियार किया हुआ है.

Dec 12, 2025, 11:38 PM IST
जानें क्या है एथेनॉल? जिसकी फैक्ट्री को लेकर पिछले कई दिनो से टिब्बी में मचा है बवाल

हनुमानगढ़ के टिब्बा में एथेनॉल प्लांट के खिलाफ किसानों का उग्र विरोध. जल प्रदूषण के खतरे पर महापंचायत के बाद हिंसा, आगजनी और पुलिस लाठीचार्ज.

Dec 12, 2025, 05:30 PM IST
टिब्बी में इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर 17 दिसंबर को महापंचायत, किसान आंदोलन में राकेश टिकैत की होगी एंट्री

हनुमानगढ़ के टिब्बी में एथेनाॉल फैक्ट्री के निर्माण के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में किसानों के खिलाफ हुए लाठीचार्ज और दर्ज हुए मुकदमों के खिलाफ किसान संघर्ष समिति ने 17 दिसंबर को महापंचायत का आयोजन होगा. जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत में शिरकत करेंगे.

Dec 12, 2025, 01:09 PM IST
Hanumangarh Ethanol Plant Protest Live : सादुलशहर MLA गुरवीर सिंह बराड़ व संगरिया के पूर्व MLA गुरदीप शाहपिनी पहुंचे टिब्बी, संघर्ष समिति और किसानों से कर रहे समझाइश

Hanumangarh Kisan Protest Live Updates : सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ व संगरिया के पूर्व विधायक गुरदीप शाहपिनी टिब्बी पहुंचे. संघर्ष समिति और किसानों से समझाइश कर रहे. मौके पर बड़ी संख्या में किसान व संघर्ष समिति के लोग मौजूद हैं. विधायक गुरवीर सिंह बराड़ बोले- सरकार संघर्ष समिति व किसानों के डेलिगेशन से वार्ता करने के लिए तैयार हैं.

Dec 12, 2025, 04:32 PM IST
Hanumangarh Tibbi News : गुरुद्वारा साहिब में डेरा डाले बैठे चोटिल किसान, कलेक्टर-एसपी को हटाने की मांग

Hanumangarh Tibbi News : टिब्बी में हालात अभी भी सामान्य नहीं कहे जा सकते हैं, जी मीडिया ने अलसुबह टिब्बी समेत आसपास के पूरे इलाके का दौरा कर हालातों का जायजा लिया. इसी दौरान जब जी मीडिया की टीम गुरुद्वारा साहिब में पंहुची तो आंदोलन में शामिल कुछ किसान और छोटे बच्चे मिले. जिन्होने अपनी बात रखी.

Dec 15, 2025, 03:52 PM IST
हनुमानगढ़ के टिब्बी में तीसरे दिन भी आंदोलन जारी, 100 से ज्यादा किसानों पर पुलिस ने मामले किए दर्ज

हनुमानगढ़ के टिब्बी में किसान आंदोलन का आज तीसरा दिन है. आज भी संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच बातचीत होगी. इस बीच हालात को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद है.कई किसानों पर मामले दर्ज हुए हैं.

Dec 15, 2025, 03:51 PM IST
टिब्बी में इथेनॉल फैक्ट्री का विरोध तेज, श्री गंगानगर MLA रूपिंदर कुन्नर सहित कई कार्यकर्ता डिटेन

Sri Ganganagar News: हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील के राठीखेड़ा गांव में इथेनॉल की फैक्ट्री लगाई जा रही है, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं. विरोध के चलते कल बुधवार को किसानों और प्रशासन के बीच काफी विवाद हुआ था और प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा था.

Dec 12, 2025, 09:29 AM IST
Hanumangarh kisan andolan Live:   हनुमानगढ़ प्रकरण में पुलिस मुख्यालय की नजर, दो एडीजी हनुमानगढ़ भेजे गए दौरे पर

Hanumangarh Ethanol Plant Violence Updates: हनुमानगढ़ के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री मामले में मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखेगी. कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा. हमारी सरकार किसानों के दर्द को जानती है.शांत क्षेत्र में प्रायोजित आंदोलन करवाया गया है. सरकार से वार्ता करें. कानून को हाथ में लेने का काम नहीं करें.

Dec 11, 2025, 06:40 PM IST
इथेनॉल फैक्ट्री विवाद में संग्राम! पुलिस–किसान आमने-सामने, 36 घायल… 7 डिटेन

टिब्बी के राठी खेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री विरोध में हालात बिगड़े. महापंचायत के बाद किसानों ने बैरिकेट्स तोड़कर फैक्ट्री में आगजनी व तोड़फोड़ की. पुलिस-किसान भिड़ंत में 36 घायल, रबर बुलेट व आंसू गैस चली. 7 लोग डिटेन, इंटरनेट बंद, स्थिति तनावपूर्ण.

Dec 11, 2025, 11:45 AM IST
एशिया की सबसे बड़ी इथेनॉल फैक्ट्री का क्यों हो रहा विरोध, हनुमानगढ़ में किसान क्यों नाराज़ ?

Hanumangarh News : हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा के पास करीब 450 करोड़ रूपए की लागत से एशिया की सबसे बड़ी एथेनाॉल फैक्ट्री का निर्माण हो रहा है, जिसे वहां के किसान खेती और पर्यावरण के लिए हानिकारक मान विरोध कर रहे है. किसान फैक्ट्री में खड़ी 10 कारों, एक जेसीबी मशीन सहित फैक्ट्री परिसर में आग लगा चुके हैं

Dec 15, 2025, 03:50 PM IST

Trending news