IND vs AFG Test: अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 300 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा. मुकाबला एकतरफा हुआ क्योंकि अफगानिस्तान टीम की तरफ से 3 बड़े DRS ब्लंडर देखने को मिले. अफगानिस्तान के कप्तान ने हार के बाद इन गलतियों का जिक्र नहीं किया बल्कि गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा.
Test Records: भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट 3 दिन में ही खत्म हो गया. टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 300 रन से जीत दर्ज की. मानव सुथार ने डेब्यू मैच में ही 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता. आईए हम आपको बताते हैं कि उनसे पहले कितने भारतीय प्लेयर्स डेब्यू मैच में जीत के नायक साबित हुए.
Manav Suthar Test Debut: भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से रौंदकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. इस यादगार जीत में डेब्यूटेंट मानव सुथार का सबसे अहम योगदान रहा. वो इस शताब्दी में सिर्फ दूसरे ऐसे भारतीय बने हैं, जिन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच की पारी में पांच विकेट चटकाने का बड़ा कारनामा किया है.
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला महज 3 दिन में ही खत्म हो चुका है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहली पारी में 564 रनों का पहाड़ खड़ा किया था. जवाब में अफगानिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. 300 रन से मुकाबले को जीतकर भारत ने अपने टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है.
IND vs AFG Test Live Cricket Score: इस साल का पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच को भारत ने एक पारी और 300 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया है. टेस्ट मैच के इतिहास में ये भारत की सबसे बड़ी जीत है. फॉलो ऑन देते हुए भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को महज 112 रनों पर ढेर कर दिया. दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए.
India vs Afghanistan One-off Test: मुल्लांपुर टेस्ट में शुभमन गिल की भारतीय टीम ने अफगानिस्तान पर अपना शिकंजा कस लिया है. पहली पारी में 564/8 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने और मानव सुथार के ऐतिहासिक डेब्यू स्पेल की बदौलत भारत अब एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है. जानें तीसरे दिन की जीत के लिए कप्तान शुभमन गिल किस तरह के प्लान के साथ उतर सकते हैं.
Who is Saleem Safi: न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में वैसे तो टीम इंडिया का दबदबा है, लेकिन अफगानिस्तान के एक गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है. 23 साल के युवा तेज गेंदबाज सलीम सफी भारत के खिलाफ टेस्ट में पंजा खोलने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं.
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने पूरी तरह शिकंजा कस रखा है. भारतीय टीम ने पहली पारी में 564 रनों का पहाड़ खड़ा किया. शुभमन गिल, केएल राहुल ने शतकीय पारियां खेलीं. एक समय टीम इंडिया मुश्किल में आ सकती थी, लेकिन अफगानिस्तान ने 2 बड़े ब्लंडर से पैर पर कुल्हाड़ी मार ली.
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले को दो दिन पूरे हो चुके हैं. बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया का दबदबा बरकरार है. बैटिंग में गिल ने जिम्मेदारी से शतकीय पारी खेली और सेंचुरी से कई स्पेशल रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं.
IND vs AFG Test: मॉडर्न क्रिकेट के ट्रेंड को देखें तो आईपीएल जैसी लीगों में धमाकेदार प्रदर्शन करते ही प्लेयर्स के लिए इंटरनेशनल डेब्यू के दरवाजे खुल जाते हैं. लेकिन टीम इंडिया के नए डेब्यूटेंट मानव सुथार की कहानी अलग है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ यादगार डेब्यू किया, फिर अपनी पूरी कहानी बयां की.
IND vs AFG Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच मुल्लांपुर में जारी है. टीम इंडिया ने लगातार मुकाबले पर दबदबा बना रखा है. मैच में पहले सेशन में ही टीम इंडिया के डेब्यूटेंट मानव सुथार चर्चा में आ गए. उनका ये डेब्यू बेहद खास रहा क्योंकि उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और 25 साल का सूखा खत्म किया.
India vs Afghanistan: मुल्लांपुर टेस्ट के दूसरे दिन भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की डीआरएस (DRS) गलतियां उन पर भारी पड़ीं. शुभमन गिल के 126 और ऋषभ पंत के 81 रनों की बदौलत भारत ने 564/8 पर पारी घोषित की.
Indian Cricket team Shubman Gill: भारतीय चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी है. आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टी20 टीम से बाहर रखा गया है ताकि वह भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए तरोताजा रह सकें.
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबले का दूसरा दिन भी भारत के नाम रहा . टीम इंडिया ने 127 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 564 रन बनाकर पहली इनिंग्स डिक्लेयर कर दी थी. इसके बाद टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान की आधी टीम भी समेट दी है.
शुभमन गिल ने जब अपनी पारी के दौरान 50 रन पूरे किए थे, तब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया. शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में महान बल्लेबाज और कप्तान सुनील गावस्कर के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैं. शुभमन गिल अब टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं.
Shubman Gill: भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच का पहला दिन ही फैंस के लिए पैसा वसूल रहा. पूरे दिन टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और शानदार शुरुआत की. शुभमन गिल ने शतक ठोका और सचिन के एक रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं.
भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच का शुभारंभ पीसीए के मानद सचिव ने ऐतिहासिक घंटी बजाकर न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में किया. शुभमन गिल ने इस मुकाबले में शतक ठोका, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया.
IND vs AFG: कहते हैं कि क्रिकेट में इज्जत मिलती नहीं बल्कि खुद कमाई जाती है. सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने ये इज्जत कमाई है. अब इस लिस्ट में शुभमन गिल की भी एंट्री होते दिख रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 11वां और इंटरनेशनल करियर का 20वां शतक जड़ा. पहले दिन जब वो लंच ब्रेक के दौरान मैदान से बाहर जा रहे थे तो एक बॉल बॉय ने पैर छुकर उनसे आशीर्वाद लिया.
Test Records: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ. गिल ने जिम्मेदारी से शानदार शतकीय पारी खेली और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
India vs Afghanistan Test: भारत की टेस्ट जर्सी पहनते ही ऋषभ पंत ने अपना वही पुराना रूप दिखाया, जिसके सभी कायल हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में जारी टेस्ट में टी20 का तड़का लगाते हुए पंत ने फैंस का खूब मनोरंजन किया. उन्होंने एक ही ओवर में वो कारनामा किया, जिसे देखने के लिए LSG के मालिक संजीव गोयनका की आंखें तरस गईं थीं.
IND vs AFG Team India Squad: भारतीय क्रिकेट इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है. एक तरफ टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है, तो दूसरी तरफ वनडे स्क्वॉड में उथल-पुथल देखने को मिली. विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर IPL 2026 में फ्लॉप बैटर को मौका मिला है.
Who is Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस टेस्ट मैच में 23 साल के लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार को भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया है. मानव सुथार को कुलदीप यादव ने उनके डेब्यू के मौके टेस्ट कैप सौंपी है. लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 319वें क्रिकेटर बन गए हैं. मानव सुथार घातक लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग करते हैं और वह लोअर ऑर्डर में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं.